गोरखपुर: ज्वेलरी शॉप से आभूषण लेकर भाग रहे लुटेरों से भीड़ गई बहादुर बेटी, सिखाया सबक, एक को दौड़ाकर पीटा

Gorakhpur News: गोरखपुर में ज्वेलरी शॉप ग्राहक बनकर आए लुटेरों से बहादुर बेटी लुटेरों से ज्वेलरी शॉप के मालिक की 18 वर्षीय बेटी अकेले भीड़ गई. उसने एक लुटरे को दौड़ाकर पीछा किया और जमीन पर पटककर पीटा. पूरी घटना CCTV में कैद हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Gorakhpur Jewellery Shop Robbery: यूपी के गोरखपुर में ज्वेलरी शोरूम से सोने का आभूषण लूटकर भाग रहे लुटरों से ज्वेलरी शॉप के मालिक की बेटी भिड़ गई. युवती ने एक लूटरे को सड़क पर दौड़कर पकड़ लिया और उसे जमीन पर पटक दिया. उसकी पिटाई भी की. मार खाकर लुटेरा और तेजी से भाग गया. बेटी ने भी दूर तक उसे छकाया. लुटेरे से भिड़ने के दौरान बेटी के हाथ में चोट भी लगी है. इसके बाद भी उसने हिम्मत नहीं हारी और दोनों का दौड़ाकर पीछा किया. ये सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. 

ग्राहक बनकर आए थे लुटेरे

गोरखपुर के गोला थानाक्षेत्र के वार्ड नंबर 17 में ज्वेलरी शोरूम में 2 लुटेरे ग्राहक बनकर आए और बिक्री के दौरान 20 ग्राम सोने के जेवर लूटकर भागने लगे. शोरूम पर बैठी ज्वेलर की 18 साल की बेटी ने साहस दिखाया और लुटेरों का पीछा किया. एक लुटेरे को उसने पकड़ा और दबोचकर सड़क पर गिरा लिया. उसकी पिटाई भी की. लुटेरे से भिड़ने के दौरान बेटी के हाथ में चोट भी लग गई, लेकिन वो हिम्मत नहीं हारी.

सोना झपटकर भागने लगा

गोरखपुर के गोला थानाक्षेत्र के वार्ड नंबर- 17 में देवांश स्वर्णकला केंद्र नाम से ज्वेलरी की दुकान है. इस दुकान के मालिक राकेश वर्मा हैं. राकेश छोटे ज्वेलर हैं. वह बड़े ज्वेलर्स से जेवर लेकर बेचते हैं. दिन में जेवर लेकर आते हैं, जितना बिक जाता है, रोज उसका पैसा दे देते हैं. राकेश की 4 बेटियां हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है. तीसरी बेटी सृष्टि (22) की 29 अप्रैल को सगाई है. 

राकेश बेटी की सगाई का कार्ड बांटने गए थे. उनकी गैरमौजूदगी में उनकी छोटी बेटी अमृता (18) दुकान संभाल रही थी. अमृता बीए द्वितीय वर्ष की छात्र है. अमृता वर्मा 27 अप्रैल को दुकान पर थी. दोपहर करीब 2:20 बजे दो युवक ग्राहक बनकर उसकी दुकान में घुस गए. उन लोगों ने जेवर दिखाने के लिए कहा. जैसे ही उसने जेवर दिखाए, एक युवक ने मौका पाकर झपट्टा मार दिया. 

Advertisement

लुटेरों से अकेले भीड़ गई

उसने करीब लगभग ढाई से पौने तीन लाख रुपये कीमत के 20 ग्राम वजन के 4-5 जोड़ी सोने के कान के झाले उठा लिए. इसके बाद वह दुकान से भागने लगा. उसने दौड़ाकर लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे भाग गए. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें: दीदी से करीबी, सोशल मीडिया पर समर्थन, फिर बंगाल में अखिलेश ने ममता बनर्जी के पक्ष में प्रचार क्यों नहीं किया?

Advertisement
Featured Video Of The Day
India Heatwave Alert: 'भट्टी' बने भारत के 95 शहर, 47°C के करीब पहुंचा पारा!
Topics mentioned in this article