Gorakhpur Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में क्लब संचालक अतुल श्रीवास्तव के बेटे अमरीश श्रीवास्तव (40) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. उन्होंने मोबाइल पर बात करते समय यह खौफनाक कदम उठाया है. उस समय बंदूक को मुंह में सटाकर ट्रिगर चला दिया. इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार, अमरीश सुबह करीब 10 बजे वह पार्क रोड स्थित घर से कुसम्ही फार्म हाउस पर अपनी फॉर्च्यूनर से पहुंचे थे. इसके बाद वह ऊपरी मंजिल पर गए, जहां वो मोबाइल से बात कर रहे थे. इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज आई. फिर फार्म हाउस मौजूद कर्मचारी दौड़कर पहुंचे तो अमरीश खून से लथपथ हालत में गिरे पड़े थे.
खून से लथपथ पड़ा था शव
उनका शव पड़ा हुआ था और उनके एक हाथ में पिस्टल थी. मुंह में गोली लगने के भी निशान थे. घटना की सूचना पर एसएसपी डॉ. कौष्तुभ और एसपी सिटी निमिष पाटील पहुंच गए. मौके पर फारेंसिक टीम भी बुलाई गई और साक्ष्यों को इकट्ठा किया.
बता दें कि अमरीश टेंट हाउस और ठेकदारी करते थे. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में इनकी कंपनी एके टेंट हाउस का ही शामियाना लगता है. पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि आत्महत्या की वजह के बारे में अभी पुलिस पड़ताल कर रही है. पुलिस कर्मचारियों से पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
ये भी पढ़ें- UP के पूर्व सीएम के बेटे को जान से मारने की धमकी, आरोपी ने तारीख भी बताई, अब ढूंढ रही पुलिस













