'कोई जाहिल है तो उसे हम सिखा नहीं सकते', पहलवान विनेश फोगाट पर क्या बोले बृजभूषण के बेटे करन भूषण

Vinesh Phogat Controversy: पहलवान विनेश फोगाट के बार-बार बृजभूषण शरण सिंह पर निशाना साधने के सवाल पर करन भूषण सिंह ने कहा- उनकी मानसिकता क्या है, मैं नहीं जान सकता. लेकिन, मेरे पिता खिलाड़ियों के लिए थे, हैं और हमेशा उनके लिए रहेंगे, यही उनका दर्द है. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
karan bhushan singh on vinesh phogat, wrestling controversy details, Brijbhushan Singh.

Karan Bhushan vs Vinesh Phogat: पहलवान विनेश फोगाट और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं. दोनों के बीच चल रहा विवाद गोंडा के नंदिनी नगर में आयोजित सीनियर ओपन नेशनल रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता के बीच फिर सामने आया है. पहलवान विनेश फोगाट का दावा है कि उन्हें खेलने नहीं दिया जा रहा है. फोगाट के इन आरोपों पर बृजभूषण शरण सिंह के सांसद बेटे और कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष करन भूषण सिंह का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा- 'जो आए थे वो लड़ लेते सब पता चल जाता'. बृजभूषण शरण सिंह को लेकर किए गए आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल पर करन भूषण सिंह ने कहा, 'कोई जाहिल है तो उसे हम सिखा नहीं सकते. हर किसी को अपनी मर्यादा पता है, मर्यादा में रहना चाहिए. सब समझदार हैं, मुझसे ज्यादा न बुलवाइए'. 

विवादित चेहरा सुर्खियों में ज्यादा रहता है

सांसद करन भूषण सिंह ने पहलवान विनेश फोगाट का नाम लिए बिना कहा- 'किसी को अगर सुर्खियों में रहना है तो वो ऐसा काम करेगा. विवादित चेहरा सुर्खियों में ज्यादा रहता है, बड़े दिन से कैमरा नहीं जा रहा था, मौका मिल गया, यहां पर आईं, सुरक्षित महसूस किया, पूरे देश ने देखा कितनी सुरक्षित हैं. यहां किसी को सुरक्षा की जरूरत नहीं है'. 

मेरे पिता खिलाड़ियों के, यही उनका दर्द  

पहलवान विनेश फोगाट के बार-बार बृजभूषण शरण सिंह पर निशाना साधने के सवाल पर करन भूषण सिंह ने कहा- उनकी मानसिकता क्या है, मैं नहीं जान सकता. लेकिन, मेरे पिता खिलाड़ियों के लिए थे, हैं और हमेशा उनके लिए रहेंगे, यही उनका दर्द है. 

पुराने वाले जगह नहीं छोड़ते थे. अब नए बच्चे आ रहे हैं 

साल 2028 में होने वाले ओलंपिक को लेकर करन भूषण सिंह ने कहा कि जो ग्रहण लगा था, वो कुछ लोगों के द्वारा था. इस बार ओलंपिक में जो रिजल्ट आएगा वो बहुत अच्छा आएगा. नए-नए बच्चों को मौका मिल रहा है, इससे पहले पुराने वाले जगह ही नहीं छोड़ते थे. अब नए बच्चे आ रहे हैं, जो आए थे वो अगर लड़े होते तो पता चल जाता. चर्चा है कि कोई आया था, मैं सुना हूं. उन्होंने कहा कि किसी को न्यूज में आना हो तो अलग बात है, यहां महिलाएं सुरक्षित हैं, खुश हैं. जो व्यवस्था यहां मिलती है वो पूरे भारत में कहीं नहीं मिलती. वो भी आईं सुरक्षित रहीं, आखिर में खुश होकर गई हैं.  

कुछ दुर्भाग्य था, सारी बाधाएं खत्म हुईं 

उन्होंने कहा-  गोंडा में 2026 सीनियर रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता चल रही है, जिसमें 1400 महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है. यहां बढ़िया खेल का प्रदर्शन हो रहा है, बाकी आप सब देख ही रहे हैं कि सब कुछ बढ़िया चल रहा है. महिला खलाड़ियों  के 3 साल बाद प्रतियोगिता में शामिल होने के सवाल पर करन भूषण सिंह ने कहा कि कुछ दुर्भाग्य था, हर अच्छे काम में कुछ बाधा आती हैं, सारी बाधाएं खत्म हुईं, प्रोग्राम शुरू हो गया. 

गोंडा कुश्ती विवाद में नया मोड़: विनेश का आरोप- खेलने नहीं दिया जा रहा, X पर लिखा- झुकाने की ताकत नहीं किसी तलवार में
 

पूरे देश में कहीं नहीं ऐसी व्यवस्था 

करन भूषण सिंह कहा-  मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि भारत ही नहीं, पूरे एशिया में रेसलिंग के लिए समर्पित सेमी डोम कहीं नहीं होगा, यहां पर जो इंफ्रास्ट्रक्चर पूरे भारत में कहीं नहीं है. जो लोग विरोध करना चाहते हैं, वो कर रहे हैं, लेकिन लोग तारीफ भी कर रहे हैं. उन्होंने सब लोग बोलते हैं कि सीनियर-जूनियर जो भी रेसलिंग हो नंदनी में हो. क्योंकि हम लोग जो होस्ट हैं अयोध्या के वासी हैं, सबका सतकार करना बहुत अच्छे से जानते हैं. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
NEET Exams Cancel: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दिया था एग्जाम