UP News: कब्र खोदकर निकाली गई लड़की की लाश, पीएम रिपोर्ट करेगी पर्दाफाश; परिजनों ने प्रेमी पर लगाए थे गंभीर आरोप

पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को दफनाई गई युवती का शव DM अमित पाल के आदेश पर कब्र खोदकर बाहर निकाला गया. इस मामले में परिजनों ने लड़की के प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
शव को कब्र से निकालते हुए.

Kaushambi Hindi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक युवती का शव कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. परिजनों ने प्रेमी शादाब पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, कई बार गर्भपात करवाने और बाद में आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था. कौशांबी जिले में डीएम के आदेश पर कब्र से शव निकालने की कार्रवाई अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी कराई गई. मामला पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है.

जानकारी के अनुसार, बुधवार को दफनाई गई युवती का शव डीएम अमित पाल के आदेश पर कब्र खोदकर बाहर निकाला गया. मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहा. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है.

शादी करने को कहा तो मुकर गया युवक

परिजनों का आरोप है कि गांव के ही शादाब नाम के युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं, आरोपी ने दो बार गर्भपात भी कराया. जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया. इससे आहत हो कर युवती ने जहर खा लिया. इसके बाद युवक ने उनका एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया, जहां युवती ने दम तोड़ दिया. युवक ने परिजनों को बीमारी से मौत की बात बताई और शव को कब्र में दफ़नवा दिया, लेकिन जब युवती का मोबाइल देखा गया तो घटना की जानकारी हुई.

मृतका की छोटी बहन ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई थी, जिसके बाद शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश दिया गया. परिजनों को उम्मीद है कि पीएम रिपोर्ट के बाद सच्चाई सामने आएगी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. यह मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- कलमा नहीं पढ़ने पर चाकू मारने के बाद पहने थे काले कपड़े, आरोपी जुबैर को उम्मीद- ISIS आएगा छुड़ाने

Featured Video Of The Day
Twisha Sharma Death Case: ट्विशा के साथ क्या हुआ? CCTV में हैरान करने वाला सच! | Manogya Loiwal
Topics mentioned in this article