सॉरी पापा और रोती हुई इमोजी... गाजियाबाद की 3 बहनों की आखिरी चिट्ठी में उस 'डायरी' का जिक्र

Ghaziabad Suicide Case: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां तीन नाबालिग सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली है. पुलिस के मुताबिक, तीनों को ऑनलाइन गेम की लत थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • गाजियाबाद के भारत सिटी सोसाइटी में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की
  • निशिका, प्राची और पाखी नामक तीनों बहनों ने एक सुसाइड नोट में माता-पिता से माफी मांगी थी
  • पुलिस ने मोबाइल फोन जब्त कर जांच शुरू की है, जिससे ऑनलाइन गेम से जुड़े कारणों का पता लगाया जाएगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गाजियाबाद:

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन नाबालिग सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगा दी. इससे पहले उन्‍होंने एक सुसाइड नोट भी लिखा. इस सुसाइड नोट में उन्‍होंने मम्‍मी-पापा से सुसाइड करने के लिए माफी मांगी. इस घटना में तीनों की मौत हो गई है. यह घटना गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र की भारत सिटी सोसाइटी की है. फिलहाल, गाजियाबाद पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. जानकारी सामने आई है कि तीनों नाबालिगों ने रात करीब 2 बजे एक साथ 9वीं मंजिल से छलांग लगाई. उनकी पहचान निशिका (उम्र 16 साल), प्राची (14 साल) और पाखी (12 साल) के रूप में हुई है. उनका परिवार भारत सिटी सोसाइटी के बी-1 टावर के 907 नंबर फ्लैट में रहता है.

सुसाइड नोट में लिखा- 'पापा सॉरी...'.

गाजियाबाद में तीनों बहनों के सुसाइड मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर ऑनलाइन गेम में ऐसा क्‍या कहा गया था कि तीनों बहनों ने एक साथ जान ले दी. पुलिस को एक पेज का सुसाइड नोट भी मिला है. इस सुसाइड नोट में लिखा है- इस डायरी में जो कुछ भी लिखा है, वो सब पढ़ लो क्‍योंकि ये सब सच है... आई एम सॉरी, पापा.' इसके साथ ही सुसाइड नोट में एक इमोजी भी बना है, जिसमें एक लड़की रोते हुए दिखाई गई है.'. हालांकि, सुसाइड नोट में जिस डायरी का जिक्र किया गया है, उसकी पूरी डिटेल अभी तक सामने नहीं आई है. बच्चियों के मोबाइल फोन की भी जांच पुलिस कर रही है. इससे ऑनलाइन गेम से जुड़ी कई चीजें सामने आ सकती हैं.  

ये भी पढ़ें :- सोसायटी में आसपास पड़ी थीं 3 लाशें, माथा पीटती मां... गाजियाबाद में मंजर देख दहल गया हर दिल

लड़कियों को मोबाइल गेम खेलने की लत

बताया गया है कि तीनों लड़कियों को मोबाइल गेम खेलने की लत थी. ये सभी ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थीं. तीनों लड़कियों की आदत इस तरह हो चुकी थी कि वे नहाने, खाने, स्कूल जाने और सोने जैसे रोजमर्रा के सभी काम एक साथ किया करती थीं. इसी तरह तीनों ने एक साथ इमारत से कूदकर आत्महत्या की. इस घटना से परिवार सदमे में है. हालांकि, अभी तक खुदकुशी का कारण नहीं पता चला है.

नाबालिग लड़कियों के सुसाइड की सूचना पर देर रात ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. फिलहाल, पुलिस टीम नाबालिग लड़कियों के सुसाइड करने के पीछे का कारण पता करने की कोशिश कर रही है. 

ये भी पढ़ें :- उम्र 12, 14, 16 साल... गाजियाबाद में 9वें फ्लोर से कूद गईं 3 सगी बहनें, ऑनलाइन गेम की लत का शक

Advertisement

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

Featured Video Of The Day
Ghaziabad: Online Gaming की लत ने ली 3 सगी बहनों की जान, छत से कूदकर की खुदकुशी | Breaking