'पूरा थाना सस्पेंड करा दूंगी', हिंडन में मांस फेंकने जा रहे बच्चों को मेयर ने धमकाया; पुलिस का सख्त एक्शन

गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल की सख्त चेतावनी के बाद पुलिस ने हिंडन में मांस फेंकने के मामले में एक्शन लिया है. इस मामले में मस्जिद के इमाम सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
हिंडन में मांस फेंकने जा रहे बच्चों को पकड़ने के बाद पुलिस को चेतावनी देतीं गाजियाबाद मेयर सुनाती दयाल.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • हिंडन में मांस फेंकने जा रहे बच्चों को धमकाने के मामले में गाजियाबाद पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है.
  • पुलिस ने इस मामले में मदरसे के इमाम सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
  • मालूम हो कि बच्चों को गाजियाबाद मेयर धमकाया था, फिर पुलिस को भी चेतावनी दी थी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गाजियाबाद:

गाजियाबाद में हिंडन नदी के किनारे उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब प्रतिबंधित मीट फेंकने के आरोप में कुछ लोगों को मौके पर पकड़ा गया. खुद गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल मौके पर पहुंचीं और आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

हिंडन में मांस फेंकने जा रहे दो बच्चों को लोगों ने पकड़ा

मामला कानावनी क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां हिंडन नदी में प्रतिबंधित मीट फेंकने की सूचना पर महापौर सुनीता दयाल मौके पर पहुंचीं. आरोप है कि मुस्लिम समुदाय के दो बच्चे मदरसे से लाकर नदी में मीट फेंकने पहुंचे थे. मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया.

मेयर ने पुलिस को दी धमकी, लापरवाही हुई तो पूरा थाना सस्पेंड करा दूंगी

वायरल वीडियो में महापौर पुलिस अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देती नजर आ रही हैं. उन्होंने कहा कि अगर मामले में किसी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी हुई तो पूरे थाने को सस्पेंड करा दिया जाएगा.

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल देखने को मिला. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के आधार पर भी पड़ताल की जा रही है. फिलहाल पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है.

Advertisement

पुलिस ने मदरसे के इमाम सहित 3 को किया गिरफ्तार

ACP इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया- 2 नाबालिग लड़के एक साइकिल पर प्लास्टिक की बोरी रखकर ले जा रहे थे. दोनों नाबालिगों को छोड़ दिया गया है, उनकी कोई भूमिका नहीं है. इस मामले में मदरसे के इमाम शमीम, जुबैर और शहबाज को अरेस्ट कर लिया है.

यह भी पढ़ें - साहिबाबाद में एनकाउंटर, दिल्ली-NCR में स्नैचिंग की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके शातिर को लगी गोली

Featured Video Of The Day
मुंबई से बंगाल, कुर्बानी पर बवाल! बकरीद से पहले कहां मचा संग्राम?