गाजियाबाद: इंदिरापुरम की शिप्रा सृष्टि सोसाइटी में 14वीं मंजिल पर लगी भीषण आग

गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित शिप्रा सृष्टि सोसाइटी की 14वीं मंजिल पर आग लग गई. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में स्थित शिप्रा सृष्टि सोसाइटी में मंगलवार को भीषण आग लग गई. आग अहिंसा खंड-1 स्थित बिल्डिंग की 14वीं मंजिल पर लगी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.  आग लगते ही सोसाइटी के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग तुरंत बाहर की ओर भागे. कई फ्लैट्स से धुआं उठता देखा गया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई.

दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी गई है. दमकल कर्मी ऊंचाई पर लगी आग को बुझाने के लिए लगातार मशक्कत कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- मॉनसून के पहले ही गुड न्यूज, दिल्ली-यूपी से बिहार-झारखंड तक बारिश का अलर्ट, मुंबई-केरल में भी झमाझम बरसात होगी

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

फायर विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

Advertisement

जांच के बाद सामने आएगी वजह

फिलहाल शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि आग बुझने के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा.

कुछ वक्त पहले भी लगी थी इंदिरापुरम में आग

बता दें कि कुछ दिनों पहले भी इंदिरापुरम की मशहूर गौर ग्रीन सोसायटी में सुबह के वक्त एक फ्लैट में अचानक आग लग गई थी. मिनटों में आग की लपटें शोलों में तब्दील हो गईं और कई फ्लैटों को चपेट में ले लिया. धुएं के काले गहरे गुबार में फ्लैटों का सामान खाक होते देर नहीं लगी. आग लगते ही वहां ह़ड़कंप मच गया और फ्लैटों में रह रहे लोग भाग निकले. फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई, लेकिन आग की लपटें इतनी भयानक थी कि पानी की बौछारें भी उसे समय रहते काबू नहीं कर सकीं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
सड़क पर पलटा बकरे से भरा ट्रक, लूटने की मच गई होड़