गाजियाबाद: खोड़ा में अवैध मदरसों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सुल्तान अलारफीन मदरसा सील

ऑपरेशन क्लीन स्वीप के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दूसरे मदरसे सुल्तान अलारफीन को सील कर 7 दिन का नोटिस दिया गया. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दूसरे अवैध मदरसे सुल्तान अलारफीन को सील कर दिया है. प्रशासन ने मदरसों के बिजली व पानी के कनेक्शन भी काट दिए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, ये संस्थान बिना वैध पंजीकरण के संचालित किए जा रहे थे. 

गाजियाबाद में दो मदरसे सील

जांच में पाया गया था कि इस मदरसे का न तो मदरसा बोर्ड में पंजीकरण था और न ही कोई वैध रिकॉर्ड उपलब्ध था. इसके बाद प्रशासन ने नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई करते हुए परिसर को बंद करा दिया. साथ ही 7 दिन का नोटिस दिया गया. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. इससे पहले गाजियाबाद जिला प्रशासन और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की संयुक्त टीम ने मदरसा रमानिया अरनिया पासीमूल को सील किया था. 

खोड़ा में भारी पुलिस बल तैनात

बता दें कि ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तीसरे और अंतिम दिन भी पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है. इस दौरान खोड़ा में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. गाजियाबाद पुलिस सूत्रों के अनुसार, उन्होंने अब तक 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' के सिलसिले में कई संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है.

ये भी पढ़ें: सूर्या मर्डर केस पर बोले योगी- 'दोस्ती की आड़ में चाकूबाजी बर्दाश्त नहीं… मैं दुर्जन के लिए दुर्जन!'

Advertisement

ये भी पढ़ें: सूर्या मर्डर केस: खोड़ा में असद के घर पर चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने नोटिस चिपकाया; 15 दिन की मोहलत क्यों दी?

Featured Video Of The Day
काशी रेलवे स्टेशन परिसर से हटाई गई 80 साल पुरानी अवैध मजार और मस्जिद
Topics mentioned in this article