बेगम बेवफा, दोस्त धोखेबाज... UP में 7 बच्चों के पिता ने दोनों को गोली मारी, खाने पर घर बुलाकर की हत्या 

Ghaziabad Crime News: पुलिस जांच में सामने आया कि राशिद और फहीम दोस्त थे, फहीम का उसके घर आना-जाना लगा रहता था. इसी बीच फहीम और राशिद की बेगम शबनम के बीच अवैध संबंध बनए गए. राशिद को इसकी भनक लगी तो उसने इसका विरोध किया. लेकिन, शबनम ने फहीम से दूरी नहीं बनाई. इसके बाद राशिद ने अपने दोस्त को खाने पर बुलाकर दोनों की हत्या कर दी.  

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Ghaziabad Mouble Murder Case: पति ने की पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या.

Ghaziabad Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक 7 बच्चे के पिता ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी. जिले के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में हुए इस डबल मर्डर ने इलाके सनसनी फैल दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. आरोपी शौहर को अपनी बेगम के अवैध संबंध के बारे में जानकारी थी, वह इसका विरोध करता था, लेकिन उसकी बेगम ने अपने आशिक से दूरी नहीं बनाई. इससे परेशान होकर उसने दोनों को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी ने वारदात को अपने घर में ही अंजाम दिया. उसके 7 बच्चे हैं, सबसे बड़े बेटे की शादी भी हो चुकी है. 

जानकारी के अनुसार, जिले के ट्रोनिका सिटी थाना के रामपार्क इलाके की बुद्ध बाजार कॉलोनी में राशिद अपनी पत्नी शबनम और 07 बच्चों के साथ रहता है. राशिद बांस-बल्लियों का काम करता है, उसका दोस्त फहीम भी उसके साथ ही काम करता था. इस दौरान शबनम और फहीम के साथ अवैध संबध शुरू हो गए थे.  

पुलिस पहुंची तो महिला और उसके प्रेमी की लाश मिली 

गाजियाबाद में डीसीपी रूरल सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि सोमवार 23 मार्च की रात 12:40 पर डायल 112 को सूचना मिली की बुध बाजार मोहल्ले में विवाद हो गया है, जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं. सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो राशिद के मकान में 36 साल की शबनम और 32 वर्ष के फहीम का शव खून से लतपथ हालत में पड़ा हुआ था.पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इसके पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. इस दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ.   

2 सिर, 2 हाथ और 4 पैर, पर दिल एक, जन्म के बाद मां की मौत; बच्चे दूध पी रहे, मामला चौंका देगा  

Advertisement

फहीम और शबनम के बीच थे अवैध संबंध 

पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया कि राशिद और फहीम दोस्त थे, ऐसे में फहीम का उसके घर आना-जाना लगा रहता था. इसी बीच फहीम और राशिद की बेगम शबनम के बीच अवैध संबंध बनए गए. राशिद को इसकी भनक लगी तो उसने इसका विरोध किया. इस बात को लेकर दोनों में विवाद भी हुआ, लेकिन शबनम ने फहीम से दूरी नहीं बनाई.

25 साल की पड़ोसन के लिए डॉक्टर ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या की, फिर कार में डालकर जलाया, MP पुलिस का खुलासा

Advertisement

कमरे में पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारी

पुलिस जांच में सामने आया है कि राशिद ने 23 मार्च सोमवार की रात फहीम को खाने पर घर बुलाया था. तीनों ने बच्चों के साथ मिलकर खाना. इसके बाद बच्चे सोने चले और रशीद, शबनम और फहीम कमरे में बैठकर बाते करने लगे. कुछ देर बाद कमरे से जोर-जोर से आवाज आना शुरू हो गई. इसके बाद राशिद ने फहीम और शबनम को गोली मार दी. पुलिस के अनुसार, दोनों को पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. 

घर में ताला लगाकर चले गया परिवार  

पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी राशिद फरार हो गया. उसने किस हथियार से किसे कितनी गोली मारी, अभी यह साफ नहीं है. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई हैं, जो उसकी तलाश में जुटी हैं. वहीं, वारदात के बाद राशिद के परिवार वाले घर में ताला लगाकर चले गए हैं.

Featured Video Of The Day
VIDEO: यूपी के किसान का कमाल, खेत में उगा दी 5 फीट लंबी मूली