बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, धूं-धूं कर जली गाड़ियां, पांच लोगों की मौत

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बाराबंकी के निकट बुधवार दोपहर हुए एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई.इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बाराबंकी:

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बुधवार को सुबेहा थाना इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया.इस हादसे ने कई परिवारों को तबाह कर दिया.यह हादसा कुड़वां गांव के निकट 51.6 किलोमीटर पर हुआ. एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने पहले से खड़ी वैगनआर में जोरदार टक्कर मार दी. इससे दोनों गाड़ियां आग की लपटों में घिर गईं. इस दर्दनाक हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है.मरने वालों में दो बच्चियां, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है.

कब और कहां हुई घटना

वैगनआर कार में टक्कर मारने वाली ब्रेजा कार लखनऊ की ओर जा रही थी. वह अचानक से सड़क पर खड़ी वैगनआर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैगनआर में तुरंत आग लग गई. कुछ ही पलों में दोनों गाड़ियां धू-धू कर जलने लगीं.सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और यूपीडा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए.

बताया जा रहा है कि ब्रेजा में सवार पांच लोगों में तीन महिलाएं और एक लड़की थी. इनमें से तीन सुरक्षित हैं, लेकिन एक लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है.ब्रेजा में सवार दो लोगों की मौत हुई है. वैगनआर में तीन बच्चे, एक महिला और एक पुरुष सवार थे. इनमें से घटनास्थल पर ही एक महिला और दो  बच्चियों की मौत हो गई.मरने वाली बच्चियों की उम्र छह और सात साल है. इस हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है. घायलों को हैदरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया. वहां से एक घायल पुरुष की गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया. ॉ

डॉक्टर ने क्या बताया

जिला अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि सुबेहा थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर या हादसा हुआ है. इसमें हैदरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पांच लोगों को मृत घोषित किया गया. उन्होंने बताया कि घायलों में से एक व्यक्ति की हालत काफी गंभीर थी. उसे इलाज के लिए लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि बाकी के चार घायलों का जिला अस्पताल लाया जा रहा है. 

Advertisement

घटनास्थल के पास खेत में काम कर रहे एक प्रत्यक्षदर्शी दीपक ने बताया,"हम खेत में काम में लगे थे कि अचानक पीछे से तेज रफ्तार में एक गाड़ी आई और दूसरी गाड़ी से जोरदार टकरा गई. टक्कर इतनी भयानक थी कि तुरंत दोनों गाड़ियों में आग भड़क उठी. हम दौड़कर मौके पर पहुंचे और जैसे-तैसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की. दोनों गाड़ियों में करीब एक दर्जन लोग होंगे.

ये भी पढ़ें: महिला शिक्षकों से भरी वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, दो की दर्दनाक मौत

Featured Video Of The Day
NEET UG 2026 Exam Cancelled: NEET परीक्षा रद्द होने के बाद NDTV पर Anand Kumar का बड़ा बयान
Topics mentioned in this article