फतेहपुर: सपाइयों ने खुलवाई आर्यन की चाय दुकान, अखिलेश यादव के भेजे बर्तनों में जिला अध्यक्ष ने बनाई चाय

Fatehpur Akhilesh Yadav Tea Shop: फतेहपुर में सपाइयों ने एक हफ्ते से बंद आर्यन की चाय की दुकान को दोबारा खुलवाया. सपा जिला अध्यक्ष शेषमन सिंह ने अखिलेश यादव द्वारा भेजे गए बर्तनों में चाय बनाकर प्रशासन को दी चुनौती.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • फतेहपुर जिले की आर्यन की चाय की दुकान एक सप्ताह तक फूड इंस्पेक्टर की जांच के कारण बंद रही थी
  • पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाय पीने के बाद प्रशासन ने दुकान पर जांच कर कार्रवाई शुरू की थी
  • सपा कार्यकर्ताओं ने दुकान को बंद पाए जाने के बाद उसे दोबारा खोलवाकर आर्यन को समर्थन दिया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Fatehpur Aryan Tea Shop: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पिछले एक हफ्ते से बंद पड़ी 'आर्यन की चाय की दुकान' के विवाद अब नया ट्विस्ट आ गया है. बुधवार को सैकड़ों सपा कार्यकर्ता सुल्तानपुर घोष के चौकी चौराहा स्थित इस दुकान पर पहुंचे और उसको दोबारा खुलवा दिया. इस दौरान सपा के जिला अध्यक्ष शेषमन सिंह ने आर्यन के साथ खुद उन बर्तनों में चाय बनाई जो पार्टी अध्यक्ष अखिलेश ने भेजी थी. बता दें कि ये वही दुकान है जो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाय पीने के बाद प्रशासन के निशाने पर आ गई थी और फूड इंस्पेक्टर की जांच के बाद एक हफ्ते से बंद पड़ी थी.  

अखिलेश की चाय और फूड इंस्पेक्टर की रेड

दरअसल इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब कुछ दिनों पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव फतेहपुर दौरे पर थे. उन्होंने आर्यन की इस छोटी सी दुकान पर रुककर चाय पी थी. अखिलेश यादव के जाने के चंद घंटों बाद ही फूड विभाग के अधिकारी और इंस्पेक्टर दुकान पर पहुंच गए. अधिकारियों ने चाय के सैंपल लिए और जांच के नाम पर आर्यन को परेशान करना शुरू किया. इसी प्रशासनिक दबाव और जांच के डर से आर्यन ने पिछले एक हफ्ते से अपनी दुकान बंद कर रखी थी. सपा का आरोप है कि अखिलेश यादव के वहां रुकने की वजह से ही फूड इंस्पेक्टर को अचानक दुकान में 'खामियां' नजर आने लगीं और गरीब दुकानदार को डराया-धमकाया गया. 

यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव ने जहां पी चाय, वहीं फूड विभाग ने मारा छापा! दबंगों ने भी दुकानदार से की मारपीट

Fatehpur Aryan Tea Shop: एक हफ्ते से बंद पड़ी आर्यन की दुकान ने आज सपा कार्यकर्ता जुटे और दुकान को शुरु करवाया.

Advertisement

अखिलेश ने भिजवाई 'मदद की किट'

जब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और अखिलेश यादव तक पहुंचा, तो उन्होंने इसे सीधे तौर पर प्रशासन की 'बदले की कार्रवाई' बताया. आर्यन की आर्थिक मदद और उसका हौसला बढ़ाने के लिए अखिलेश यादव ने पार्टी की ओर से पीतल के नए बर्तन, गैस चूल्हा, थर्मस और पूरी चाय किट आर्यन के पास भिजवाई.

मैदान में उतरे सपाई, सुरक्षा की मांग

बुधवार को सपा जिला अध्यक्ष शेषमन सिंह की अगुवाई में भारी संख्या में कार्यकर्ता चौकी चौराहा पहुंचे. वहां उन्होंने बंद पड़ी दुकान के ताले खुलवाए और आर्यन को दोबारा काम शुरू करने का साहस दिया. कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि आर्यन को बिना किसी डर के व्यापार करने दिया जाए और उसकी दुकान के पास सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. सपाइयों का कहना था कि गरीब के रोजगार पर हमला किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Advertisement

आर्यन की चाय दुकान खुल जाने के बाद वहां भारी भीड़ दिखी. पूरे जिले में अब इस दुकान की चर्चा हो रही है.

सपाइयों ने खुद बनाई चाय, दी सुरक्षा की चेतावनी

बुधवार को सपा जिला अध्यक्ष शेषमन सिंह और सैकड़ों कार्यकर्ता सुल्तानपुर घोष पहुंचे. उन्होंने आर्यन की बंद दुकान को खुलवाया और अखिलेश यादव द्वारा भेजे गए नए बर्तनों में खुद चाय तैयार की. जिला अध्यक्ष ने कहा, "यह दुकान किसी फूड सैंपल की वजह से नहीं, बल्कि बीजेपी सरकार की ओछी राजनीति की वजह से बंद थी. हम प्रशासन को चेतावनी देते हैं कि आर्यन को सुरक्षा दी जाए और उसे दोबारा जांच के नाम पर प्रताड़ित न किया जाए."  

यह भी पढ़ें- बनारस को मिलेगा सबसे चौड़ा डबल डेकर 'सिग्नेचर ब्रिज'! पीएम मोदी के आने से पहले सीएम योगी कल पहुंचेंगे काशी

Featured Video Of The Day
NV Sir Advice on NEET Exam Cancel: NEET रद्द होने से निराश स्टूडेंट्स को NV सर ने दे दी संजीवनी