दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे सफेद धुएं के गुबार से थर्राया, नाइट्रोजन टैंकर फटने से मची चीख-पुकार!

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर ट्रक की टक्कर से लिक्विड नाइट्रोजन टैंकर में रिसाव. सहारनपुर और देहरादून की फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली. यातायात डायवर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर लिक्विड नाइट्रोजन ले जा रहे टैंकर को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी
  • टक्कर से टैंकर में छेद हो गया और लिक्विड नाइट्रोजन का रिसाव शुरू होने पर सफेद धुएं का गुबार फैल गया
  • पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंच कर एक्सप्रेसवे को घेराबंदी कर यातायात पूरी तरह बंद किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Delhi Dehradun Expressway:  उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा सामने आया. यहां लिक्विड नाइट्रोजन ले जा रहे एक टैंकर को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर के कारण टैंकर की बॉडी में बड़ा छेद हो गया और लिक्विड नाइट्रोजन का तेजी से रिसाव शुरू हो गया. देखते ही देखते मौके पर सफेद धुएं का गुबार छा गया, जिससे एक्सप्रेसवे पर गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई.

प्रशासनिक और तकनीकी कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही सहारनपुर जिले की बेहट (बिहारीगढ़) थाना पुलिस मौके पर पहुंची. रिसाव की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत मोर्चा संभाला. सहारनपुर के साथ-साथ पड़ोसी जिले देहरादून (उत्तराखंड) से भी दमकल विभाग की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया. साथ ही, गैस कंपनी की एक विशेष रेस्क्यू टीम को भी तत्काल तकनीकी सहायता के लिए बुलाया गया.

सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने घटनास्थल के चारों ओर घेराबंदी (कॉर्डन ऑफ) कर दी और एक्सप्रेसवे पर यातायात को पूरी तरह रोक दिया गया. काफी देर तक वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया. गैस कंपनी के विशेषज्ञों ने घंटों की मशक्कत के बाद रिसाव पर काबू पाया. इसके बाद विशेषज्ञों की निगरानी में ही टैंकर में बची हुई लिक्विड नाइट्रोजन को सुरक्षित रूप से एक दूसरे टैंकर में ट्रांसफर किया गया.

कानूनी कार्यवाही और स्थिति

थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि इस टक्कर में आरोपी ट्रक का चालक घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. घंटों तक बाधित रहने के बाद अब एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य हो गया है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | सोना..पेट्रोल-डीजल सब महंगा? Mamata क्यों बनीं वकील? | Mic On Hai
Topics mentioned in this article