दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर लिक्विड नाइट्रोजन ले जा रहे टैंकर को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी टक्कर से टैंकर में छेद हो गया और लिक्विड नाइट्रोजन का रिसाव शुरू होने पर सफेद धुएं का गुबार फैल गया पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंच कर एक्सप्रेसवे को घेराबंदी कर यातायात पूरी तरह बंद किया