ग्रेटर नोएडा दबंगो की गुंडागर्दी! घर में घुसकर लाठी डंडों से जमकर की मारपीट, कई घायल

घटना के बाद घायल देव नागर और तेजन नागर को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका फिलहाल इलाज चल रहा है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के लखनावली गांव में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि उन्होंने एक घर में घुसकर जमकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. जानकारी के मुताबिक, करीब आधा दर्जन दबंग गांव के ही एक परिवार से पुरानी जमीन के कब्जे को लेकर घर में घुस आए और लाठी डंडो से मारपीट कर दी. लोग जान बचाने के लिए चीखते-चिल्लाते रहे, लेकिन दबंग तब तक मारपीट करते रहे जब तक युवक गंभीर रूप से घायल नहीं हो गया. 

घटना के बाद घायल देव नागर और तेजन नागर को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका फिलहाल इलाज चल रहा है. मारपीट की पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से दबंग पहले पीड़ित के घर में घुसते हैं और फिर उसके साथ मारपीट शुरू कर देते हैं. 

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दोनों आरोपी की पहचान श्यामबीर औऱ भूरा के रूप में की गई है. पुलिस फिलहाल इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है. 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: इजरायल में जमीन से 4 मंजिल नीचे कैसे छिपे हैं लोग? देखें NDTV की Ground Report
Topics mentioned in this article