कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के भरमसागर में 16 वर्षीय कक्षा दस के छात्र ने स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दी छात्र ने स्कूल की इमारत में तनाव में दिखते हुए तीन से चार बार गलियारे में चहलकदमी की और फिर छलांग लगाई छात्र के परिवार और दोस्तों ने स्कूल के वार्डन और हेडमास्टर पर उस पर दबाव डालने का आरोप लगाया है