24 घंटे में दें मुआवजा... बारिश से फसलों के नुकसान पर सीएम योगी सख्‍त, जिलाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने फसलों के नुकसान पर अधिकारियों को आदेश दिया है कि 24 घंटे में पीड़ितों को मुआवजा दिलाना सुनिश्चित करें. इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उत्तर प्रदेश में खराब मौसम के कारण किसानों को नुकसान हुआ है, जिससे CM योगी आदित्यनाथ ने सख्त कदम उठाए हैं.
  • CM ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों के पास जाकर समस्याओं का आकलन और रिपोर्ट प्रस्तुत करें.
  • CM योगी ने अधिकारियों को 24 घंटे में प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने का आदेश दिया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

उत्तर प्रदेश में खराब मौसम से किसानों को हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है. सीएम योगी ने शनिवार को हुई बारिश से किसानों को होने वाली परेशानी के बारे में जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है. साथ ही जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह किसानों के पास जाएं और उनकी परेशानी जानें. मुख्‍यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि 24 घंटे में पीड़ितों को मुआवजा दिलाना सुनिश्चित करें. इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. साथ ही निर्देश दिए हैं कि कटी हुई और खड़ी हुई फसल दोनों ही फसलों का संवेदनशीलता से आकलन किया जाए. 

बीते कुछ दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में बिगड़े हुए मौसम की वजह से लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है. आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और बारिश के कारण जहां एक ओर किसानों को फसलों का नुकसान हुआ है तो दूसरी ओर खराब मौसम के कारण आठ लोगों की जान भी चली गई है. साथ ही 3 पशुओं की भी मौत हो गई है, जबकि 10 लोग घायल भी हुए हैं.

ये भी पढ़ें: वाराणसी के महानाट्य में जीवंत हुआ सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन; सीएम योगी को गिफ्ट में मिली वैदिक घड़ी

मुख्यमंत्री के प्रमुख निर्देश:

  • त्वरित सर्वे: राजस्व, कृषि विभाग और बीमा कंपनियों को मिलकर फसल नुकसान का तत्काल संयुक्त सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं. 
  • 24 घंटे में राहत: जनहानि, पशुहानि और फसल को हुए नुकसान का मुआवजा 24 घंटे के भीतर उपलब्ध कराने को कहा गया है. 
  • अधिकारियों को अलर्ट: जिलाधिकारियों को फील्ड में जाकर वास्तविक स्थिति का जायजा लेने और प्रभावित किसानों को परेशानी से बचाने के लिए कहा है. 
  • कड़ी कार्रवाई: राहत कार्यों में लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 
  • संवेदनशीलता से आकलन हो: सीएम ने मीटिंग में साफ कहा कि खड़ी और कटी हुई दोनों ही प्रकार की फसलों का संवेदनशीलता के साथ आकलन हो. किसान सरकार की प्राथमिकता है. 

ये भी पढ़ें: एयरपोर्ट, एनर्जी, डिफेंस... सीएम योगी से मुलाकात के बाद गौतम अदाणी ने बताया- यूपी को कैसे संवारेगा अदाणी ग्रुप

Advertisement

इसके साथ ही फसल बीमा करा चुके किसान 72 घंटे के भीतर नुकसान की सूचना टोल-फ्री नंबर 14447 पर दर्ज करा सकते हैं.

Featured Video Of The Day
West Bengal Election: बंगाल में आखिर इतना खौफ क्यों? | Rahul Kanwal | Bengal News | NDTV India
Topics mentioned in this article