CM योगी की मां पर शर्मनाक टिप्पणी करने वाले मौलाना पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार! UP के 83 थानों में FIR दर्ज

UP News: यूपी में लागू गौकशी के कानून पर मुस्लिमों को भड़काने के दौरान मौलाना ने सीएम योगी आदित्यनाथ और उनकी मां पर विवादित टिप्पणी कर माहौल को गर्म कर दिया. इतना ही नहीं उन्होंने यूपी पुलिस पर भी टिप्पणी की थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सीएम योगी की मां पर विवादित बयान देने वाले मौलाना पर केस दर्ज.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ विवादित टिप्पणी की, जिससे विरोध भड़का
  • बिहार के मौलाना के खिलाफ यूपी के 83 थानों में एफआईआर दर्ज की गई और गिरफ्तारी की मांग बढ़ी है
  • बलरामपुर BJP जिलाध्यक्ष की तहरीर पर मौलाना के खिलाफ केस दर्ज हुआ और हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन की चेतावनी दी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर विवादित टिप्पणी कर मौलाना अब्दुल्ला सलीम बुरे फंस गए हैं. अब उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. कई हिंदू संगठनों ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शनों की चेतावनी दी है. बिहार के जाने-माने मौलाना के खिलाफ यूपी के 83 थानों में FIR दर्ज की गई है. बता दें कि सलीम अब्दुल्ला ने बिहार में तकरीर के दौरान सीएम योगी की मां को लेकर विवादित शब्दों का इस्तेमाल किया था. जिसके बाद यूपी के बलरामपुर समेत अन्य जगहों पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें- बिहार के मौलाना के बिगड़े बोल, CM योगी की मां पर की विवादित टिप्पणी, लखनऊ में लोगों ने फूंका पुतला

मौलाना सलीम के खिलाफ यह FIR बलरामपुर BJP के जिलाध्यक्ष की तहरीर पर दर्ज की गई है. हिंदू संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बीजेपी पदाधिकारियों और छात्रों ने पुलिस को मौलाना के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज करवाया है. इन संगठनों ने मौलाना की जल्द से जल्द गिरफ्तारी न होने पर बड़े प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है. 

मौलाना के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

विवादित टिप्पणी के बाद राज्य में मौलाना के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट उठा है. 7 मार्च को राजधानी लखनऊ में  सलीम के नाम का पुतला फूंका गया था. इसके अलावा उसके खिलाफ सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है.

यूपी में लागू गौकशी के कानून पर मुस्लिमों को भड़काने के दौरान मौलाना ने सीएम योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए अमर्यादित बयान दिया. इतना ही नहीं उन्होंने यूपी पुलिस पर भी टिप्पणी की. विवादित मौलाना ने सीएम योगी की मां के खिलाफ की गई टिप्पणी को कई बार दोहराया.  जिसके बाद उनके खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट उठा.

मौलाना अब्दुल्ला सलीम कौन हैं?

मौलाना अब्दुल्ला सलीम, बिहार, बंगाल और यूपी के बड़े मुस्लिम धर्मगुरुओं में शामिल हैं. उन्होंने अपनी तकरीर के दौरान योगी की मां को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिस पर जमकर बवाल हो रहा है. ऐसा लगता है कि उन्होंने ये अमर्यादित टिप्पणी खासकर मुस्लिम समुदाय को उकसाने और यूपी सरकार की कानून-व्यवस्था को चुनौती देने के मकसद से की. तंज कसते हुए मौलाना ने कहा था कि यूपी में अगर किसी के पास सिर्फ 250 ग्राम मांस भी मिल जाए, तो प्रशासन उसे अपराधी समझ लेता है और उसके खिलाफ सख्त एक्शन लेता है.  इस दौरान उन्होंने सीएम योगी की मां को भी इसमें घसीट लिया. जिसके बाद मौलाना का जमकर विरोध हो रहा है. 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: Khamenei के बेटे बने नए Supreme Leader