यूपी में 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी...CM योगी ने कहा-तारीख नोट कर लीजिए

CM Yogi: सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा नोट करिए अगले 6 महीने के अंदर 1 लाख नौजवानों को फिर सरकारी नियुक्ति पत्र अलग-अलग स्टेज में हर सप्ताह उपलब्ध करवाएं जाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सीएम योगी का बड़ा ऐलान
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सीएम योगी ने मंगलवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में बड़ा ऐलान किया है.
  • उन्होंने कहा ' नोट कर लीजिए यूपी में 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र मिलेंगे.
  • इस दौरान उन्होंने कहा हमारी सरकार ने 9.5 साल में 9 लाख 30 हजार नौकरियां उपलब्ध कराई हैं.
लखनऊ:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने मंगलवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा 'मैं प्रदेश भर के युवाओं को इस बात के लिए आश्वस्त कर रहा हूं कि अगले 6 महीने के अंदर, नोट करिए अगले 6 महीने के अंदर 1 लाख नौजवानों को फिर सरकारी नियुक्ति पत्र अलग-अलग स्टेज में हर सप्ताह उपलब्ध करवाने जा रहे हैं.' सीएम योगी ने यह बात लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में कही. उनका यह बयान अहम माना जा रहा है कि क्योंकि प्रदेश के युवाओं को अलग-अलग सेक्टर में नौकरियों के नियुक्ति पत्र मिलेंगे.

9 लाख 30 हजार को मिली सरकारी नौकरी: सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा 'मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि हमारी सरकार ने 9 लाख 30 हजार से अधिक उत्तर प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरी उपलब्ध करवाने में सफलता प्राप्त की है. एक भी नियुक्ति पर कोई प्रश्न नहीं खड़ा कर सकता.

सपा पर साधा निशाना

हमने पहले दिन से तय कर रखा है कि जो 2017 के पहले की परिपाटी थी कि नियुक्ति का विज्ञापन निकलता था, चाचा-भतीजे की जोड़ी और महाभारत का पूरा खानदान फिर वसूली के लिए प्रदेश भर में निकल पड़ता था, नौजवान भटकता रहता था, परिणाम नहीं आता था और आखिरी में माननीय न्यायालय को कोर्ट में स्टे लगाना पड़ता था. अब वैसा नहीं होगा. गलती युवा की नहीं होती थी, गलती उन आयोगों और बोर्डों में उस समय बैठे हुए सरकारी तंत्र की होती है. उन राजनेताओं की और उन लोगों की होती थी जो बेईमान और भ्रष्ट किस्म के लोग वहां बिठा दिए गए थे. हमने पहले दिन कहा था कि अगर ये सरकार अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य कर रही है. 

ये भी पढ़ेंः राहुल गांधी के मनुस्मृति वाले बयान पर बिफरे CM योगी बोले- 'आप विरासत को कोसना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं'

Advertisement

नकल माफिया की कमर तोड़ेंगे

सीएम योगी ने नकल माफिया पर भी बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा 'हम नकल माफिया की भी कमर तोड़ेंगे, साथ ही विभिन्न संस्थानों में बैठे हुए माफिया की कमर को भी तोड़ेंगे और उसके आकाओं को भी जमीन-आसमान दिखाने का काम करेंगे.' 

डबल इंजन की सरकार की यूपी को फायदा

हमें इस बात को ध्यान में रखना होगा कि जब हम योग्यतम अभ्यर्थियों का चयन बिना भेदभाव के करते हैं, तो उसका लाभ पूरे प्रदेश को मिलता है. उनकी प्रतिभा और उनकी ऊर्जा का लाभ पूरा प्रदेश लेता हुआ दिखाई देता है. यही वजह है कि 9.5 साल में डबल इंजन की भारतीय जनता पार्टी की सरकार की उपलब्धियों में से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी है. हमने उसी दिशा में काम किया है.

Advertisement

ये भी पढ़ेंः सीएम योगी ने रक्षाबंधन पर लिखी पाती, बहन-बेटियों के सम्मान और सुरक्षा का दिलाया संकल्प


Topics mentioned in this article
CM Yogi News
Cm Yogi News Today
UP Govt Jobs
UP News
CM Yogi Adityanath