Suvendu Adhikari Oath Ceremony: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभेंदु अधिकारी को भगवामय कर दिया. सीएम पद की शपथ लेने के बाद जब शुभेंदु अधिकारी मंच पर मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और एनडीए के सभी मुख्यमंत्रियों का अभिवादन स्वीकर कर रहे थे, तभी सीएम योगी ने उन्हें भगवा पट्टा पहनाया. इस दौरान दोनों मुख्यमंत्री मुस्कराते नजर आए.
बता दें कि कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजन किया गया है. जहां पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के अलावा भाजपा-एनडीए के मुख्यमंत्री भी मौजूद हैं. इनके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मिथुन चक्रवर्ती भी शपथ समारोह में शामिल हुए. शुभेंदु अधिकारी के बंगाल के नए CM की शपथ लेने के साथ ही पांच अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. इनमें दिलीप घोष, खुदीराम टुडु, अग्निमिश्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया और निशिथ प्रमाणिक शामिल हैं.
ममता बनर्जी को भी भेजा गया था न्योता
बता दें कि बीजेपी ने शपथ ग्रहण के लिए 9 मई का दिन इसलिए चुना, क्योंकि आज के दिन गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती है. बता दें कि शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी न्योता भेजा गया था, लेकिन वह इसमें शामिल नहीं हुईं. उन्होंने समारोह में आने से इनकार कर दिया.
बंगाल में बीजेपी ने 207 सीटें जीतकर रचा इतिहास
बता दें कि बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की 207 सीटों पर ऐतिहासिक जीत हासिक की है. टीएमसी को सिर्फ 80 सीटें ही मिल सकीं.
ये भी पढ़ें- शुभेंदु की शपथ में जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानिए माखनलाल सरकार के बारे में














