Bulandshahar Firing News: होटल के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला सिकंदराबाद, दो युवकों को लगी गोली

Firing in Bulandshahar: सिकंदराबाद के प्रसिद्ध कैप्टन होटल और रेस्टोरेंट के बाहर की है. जानकारी के मुताबिक, प्रशांत यादव और रोबिन अपने अन्य साथियों के साथ होटल के अंदर खाना खा रहे थे. तभी उनके पास एक फोन कॉल आया, जिसके बाद वे अपने दो दोस्तों को अंदर ही छोड़कर बाहर निकले. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमलावर पहले से ही घात लगाकर बैठे थे. जैसे ही दोनों युवक होटल से कुछ दूरी पर पहुंचे, हमलावरों ने उन्हें सीसीटीवी कैमरों की पहुंच से दूर पा कर गोलियों की बौछार कर दी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
होटल के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला सिकंदराबाद, दो युवकों को लगी गोली

Bulandshahar Firing Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahar) में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने बुधवार को एक दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया. सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के हाईवे पर स्थित एक होटल के बाहर हुई अंधाधुंध फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी. इस हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए नोएडा के हायर सेंटर रेफर किया गया है.

घटना सिकंदराबाद के प्रसिद्ध कैप्टन होटल और रेस्टोरेंट के बाहर की है. जानकारी के मुताबिक, प्रशांत यादव और रोबिन अपने अन्य साथियों के साथ होटल के अंदर खाना खा रहे थे. तभी उनके पास एक फोन कॉल आया, जिसके बाद वे अपने दो दोस्तों को अंदर ही छोड़कर बाहर निकले. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमलावर पहले से ही घात लगाकर बैठे थे. जैसे ही दोनों युवक होटल से कुछ दूरी पर पहुंचे, हमलावरों ने उन्हें सीसीटीवी कैमरों की पहुंच से दूर पा कर गोलियों की बौछार कर दी. फायरिंग इतनी भीषण थी कि इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

अपनों' पर ही शक

इस वारदात में सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि पीड़ितों के ही एक साथी, यश भाटी पर अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर हमला कराने का आरोप लग रहा है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, घायल और हमलावर दोनों पक्षों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. ऐसे में प्राथमिक तौर पर यह मामला पुरानी रंजिश या वर्चस्व की जंग (गैंगवार) से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है.

पुलिस महकमे में हड़कंप, जांच तेज

वारदात की सूचना मिलते ही एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय और सीओ सिकंदराबाद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके. एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सिकंदराबाद के कैप्टन होटल में प्रशांत यादव अपने मित्रों के साथ बैठा था. तभी पिंटू नाम के व्यक्ति ने उसे बाहर बुलाया और उन पर फायरिंग कर दी. इस हमले में प्रशांत और रोबिन दोनों घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नोएडा के यथार्थ अस्पताल भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें- मोपेड पर सवार मिले 6 लोग, पकड़े जाने पर बोला अभी तो तीन कम है, मैं 9 को बैठा कर ले जाता हूं

हाईवे जैसे व्यस्त इलाके में सरेशाम हुई इस फायरिंग ने स्थानीय निवासियों और राहगीरों के बीच गहरा डर पैदा कर दिया है. पुलिस जहां एक तरफ आपसी रंजिश के एंगल को खंगाल रही है. वहीं, हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. फिलहाल, घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और पुलिस जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने का दावा कर रही है.

यह भी पढ़ें- Job Scam: तेजी से फैल रहा है विदेशों में मोटी सैलरी के बहाने साइबर गुलामी का जाल, CBI ने 4 बड़े नेटवर्क का किया भंडाफोड़

Featured Video Of The Day
NEET UG Exam Cancelled: NEET पेपर लीक पर सबसे बड़ा खुलासा! टाइमलाइन से समझिए पूरी साजिश!