जिन्होंने पिता मुलायम की जयंती नहीं मनाई वो अब अंबेडकर जयंती मनाएंगे.... अखिलेश पर बसपा का वार

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने अखिलेश यादव से सवाल पूछा कि उन्होंने अपने पिता की जयंती क्यों नहीं मनाई? उन्होंने कहा कि पिता को सम्मान दे न पाए और अब अखिलेश यादव बहुजन समाज को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बूथ स्तर तक अंबेडकर जयंती मनाने की घोषणा की है, जिस पर बसपा ने निशाना साधा है.
  • बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने अखिलेश यादव से सवाल किया कि उन्होंने अपने पिता की जयंती क्यों नहीं मनाई?
  • उन्‍होंने कहा कि अंबेडकर जयंती मनाने के नाटक को बाबा साहेब के अनुयायी और बहुजन समाज समझ रहा है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को अब एक साल से कम वक्‍त बचा है. ऐसे में राजनीतिक दल विभिन्‍न समाज के लोगों को लुभाने की कोशिशों में जुटे हैं तो राजनीतिक दलों का एक-दूसरे पर बयानबाजी का सिलसिला भी शुरू हो गया है. समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने अंबेडकर जयंती को बूथ लेवल तक मनाने की घोषणा की है, जिसे लेकर बहुजन समाज पार्टी ने उन पर हमला बोला है. प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने सपा अध्‍यक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन्‍होंने कभी अपने पिता मुलायम सिंह की जयंती नहीं मनाई, वो बीएसपी के वोटर को बेवकूफ बनाने के लिए अंबेडकर जयंती मनाने की बात कह रहे हैं.  

अखिलेश यादव की अंबेडकर जयंती को बूथ लेवल तक मनाने की घोषणा बसपा को पसंद नहीं आई है. बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने अखिलेश यादव से सवाल पूछा कि उन्होंने अपने पिता की जयंती क्यों नहीं मनाई? उन्होंने कहा कि पिता को सम्मान दे न पाए और अब अखिलेश यादव बहुजन समाज को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: सैफई के खेत में गिरा विशालकाय ड्रोन: अखिलेश यादव ने सरकार से पूछा- 'बिना सूचना रिहायशी इलाके में जोखिम क्यों?'

जिले के नाम को लेकर बसपा ने जमकर साधा निशाना 

विश्वनाथ लाल ने सपा पर बरसते हुए कहा कि बसपा सरकार में डॉ. अंबेडकर के नाम पर बने जिले का नाम अखिलेश यादव ने बदल कर संभल किया था, वो आज अंबेडकर जयंती की बात कह रहे हैं. मायावती सरकार के दौरान संभल का नाम बदलकर के भीमनगर किया गया था, जिसे अखिलेश यादव की सरकार आने पर वापस संभल कर दिया गया था. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: जब अटल बिहारी वाजपेई ने दिया था कांशीराम को राष्ट्रपति बनने का ऑफर, BSP संस्थापक का क्या था जवाब? रोचक किस्सा

परिवर्तन स्थल को अय्याशी का अड्डा बताते थे अखिलेश: बसपा 

साथ ही उन्‍होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव बाबा साहब के नाम पर लखनऊ में बने परिवर्तन स्थल को मैरिज लॉन बना रहे थे. साथ ही कहा कि बाबा साहब के नाम पर बने परिवर्तन स्थल को अखिलेश यादव अय्याशी का अड्डा बताते थे. उन्‍होंने कहा कि ऐसे लोग जो अंबेडकर जयंती मनाने का नाटक कर रहे हैं, इस नाटक को बाबा साहेब के अनुयायी और बहुजन समाज समझ रहा है. 

Advertisement

उन्‍होंने कहा कि हम बहुजन समाज पार्टी के लोग 14 अप्रैल को लखनऊ के गोमती नगर में बाबा साहेब की जयंती धूमधाम से मनाएंगे. 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Trump का 'रेस्क्यू' या ईरान का 'शिकार'? Trump |Iran Attack On US | Mojtaba Khamenei
Topics mentioned in this article