सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बूथ स्तर तक अंबेडकर जयंती मनाने की घोषणा की है, जिस पर बसपा ने निशाना साधा है. बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने अखिलेश यादव से सवाल किया कि उन्होंने अपने पिता की जयंती क्यों नहीं मनाई? उन्होंने कहा कि अंबेडकर जयंती मनाने के नाटक को बाबा साहेब के अनुयायी और बहुजन समाज समझ रहा है.