मुरादनगर इलाके के रावली कला गांव में 80 वर्षीय हरपाल ने अपनी 72 वर्षीय पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या की. हरपाल ने खुद पुलिस चौकी जाकर अपनी पत्नी उर्मिला की हत्या करने की जानकारी दी और सरेंडर कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.