छात्रा को नशे में डाला फिर सगे भाई से कराया गंदा काम, बरेली में बहनों की करतूत जान हिल जाएंगे

हैवानियत की हदें पार करते हुए आरोपियों ने इस घिनौनी करतूत का वीडियो भी बना लिया.होश में आने पर जब छात्रा ने विरोध किया,तो उसे अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने तक की धमकी दी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बरेली में एक नाबालिग छात्रा को उसकी दो मुस्लिम सहेलियों ने नशीला पदार्थ पिला कर दुष्कर्म कराया
  • आरोपियों ने छात्रा का दुष्कर्म करते समय वीडियो बनाया और विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी
  • पीड़िता पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया और कहा गया कि वह हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपना ले
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बरेली:

यूपी के बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है.यहां एक हाईस्कूल की छात्रा को उसकी ही दो मुस्लिम सहेलियों ने अपनी साजिश का शिकार बना लिया.नाबालिग पीड़िता छात्रा के भाई का आरोप है कि उनकी बेटी कॉलेज में प्रवेश पत्र लेने गई थी, लौटते समय उसकी दो सहेलियां (जो सगी बहनें हैं) उन्होंने बहला-फुसलाकर अपने घर ले गईं और वहां छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर सगे भाई से दुष्कर्म कराया. दोनों बहनें विशेष समुदाय की बताई जा रही हैं जिसमें एक धर्म वाला एंगल भी आया है. 

गंदा काम कराया और धर्म परिवर्तन का लालच

घटना की आगे बात करें तो हैवानियत की हदें पार करते हुए आरोपियों ने इस घिनौनी करतूत का वीडियो भी बना लिया.होश में आने पर जब छात्रा ने विरोध किया,तो उसे अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने तक की धमकी दी.पीड़िता के भाई  का आरोप है कि उस पर धर्म परिवर्तन करने के लिए भी लगातार दबाव बनाया गया और  कहा गया कि हिंदू धर्म में कुछ भी नहीं रखा है,तुम मुस्लिम बन जाओ. घटना के बाद आरोपी पक्ष के लोग छात्रा को उसके घर छोड़ गए,जहां उसकी हालत देख परिजनों के होश उड़ गए

आरोपी भाई गिरफ्तार 

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है.पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अनस  उसकी दो बहनों और माता-पिता के खिलाफ गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है. सी ओ नीलेश मिश्रा ने बताया है कि  मुख्य आरोपी भाई  अनस को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं,जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है.वहीं पिता के भाई ने  आरोपी को फांसी की सजा की मांग की है और कहा कि हमारे परिवार को भी  जान का खतरा है. साथ ही एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है.आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है.


 

Featured Video Of The Day
Dubai में Dheeraj-Mamta बने 'देवदूत', सैकड़ों भारतीयों को अपने farmhouse में दी शरण! | Ground Report
Topics mentioned in this article