बरेली में सास-साले की जान लेने वाला पुलिस एनकाउंटर में ढेर, पत्नी की भी हत्या करने आया था

सास और साले की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी अफसर उर्फ बौरा को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है. मंगलवार सुबह थाना इज्जतनगर क्षेत्र के सहारा ग्राउंड के पास पुलिस और आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ में वह मारा गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Bareilly police encounter
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बरेली के इज्जतनगर में आरोपी अफसर उर्फ बौरा को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया
  • पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी की घेराबंदी की, उसने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की थी
  • आरोपी दूसरी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था, अपनी घायल पत्नी की हत्या करना चाहता था
बरेली:

बरेली के इज्जतनगर में सास और साले की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी अफसर उर्फ बौरा को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है. मंगलवार सुबह थाना इज्जतनगर क्षेत्र के सहारा ग्राउंड के पास पुलिस और आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी को गोली लगी. घायल हालत में उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. पुलिस का कहना है आरोपी दूसरी घटना को अंजाम देने की फिराक में था और अपनी घायल पत्नी की भी हत्या करना चाहता था.

पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश में गई जान 

पुलिस के मुताबिक आरोपी अफसर उर्फ बौरा दोहरे हत्याकांड के बाद से फरार चल रहा था. एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया था. मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सहारा ग्राउंड के पास उसकी घेराबंदी की.खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की.जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी को लग गई.

यह भी पढ़ें-   लखनऊ डबल मर्डर के बाद अब प्रतापगढ़ में मां-बेटे की निर्मम हत्या, दीवारों पर दिखे खून के छींटे

क्या था पूरा मामला?

दरअसल सोमवार को इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहपुरा चौधरी में एक पंचायत बुलाई गई थी. पंचायत के दौरान आरोपी अफसर ने अपनी पत्नी साइमा, सास आसमा और साले आदिल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था. इस हमले में सास और साले की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि पत्नी साइमा गंभीर रूप से घायल हो गई थी और उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है.

Advertisement

पुलिस का बयान 

SSP अनुराग आर्य ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसमें दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए है,वहीं साथ ही  पुलिस की एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. मौके से पुलिस ने 32 बोर की पिस्टल, हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और कई कारतूस बरामद किए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. घायल पुलिस कर्मियों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें-  मुरादाबाद में डॉक्टरी पढ़ रहा छात्र चलाने लगा आतंक की पाठशाला, ATS टीम ने पकड़ा, ISIS से निकला कनेक्शन
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Malviya Nagar Hotel Fire Case में 2 और बड़ी गिरफ्तारी! | Breaking | Latest | Top | B&B | NDTV India