जिम ट्रेनर ने नशीली दवा खिलाकर महिला डॉक्टर से किया रेप, अश्लील वीडियो बनाकर ऐंठी रकम, अब मांगे 50 लाख

Bareilly News: पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि अकरम के साथ उसका भाई आलम भी ब्लैकमेलिंग में शामिल था. दोनों आरोपी पीड़िता को डराने-धमकाते थे और उसका पीछा भी करते थे. शातिर आरोपी पीड़िता के बच्चों की लोकेशन तक की जानकारी रखते थे, जिससे वह लगातार मानसिक दबाव में थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जिम में महिला डॉक्टर से रेप और ब्लैकमेलिंग.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बरेली के सिविल लाइंस क्षेत्र में एक जिम ट्रेनर ने डॉक्टर महिला को नशीली दवा देकर दुष्कर्म किया
  • आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो सीसीटीवी से रिकॉर्ड कर ब्लैकमेलिंग कर उससे लगातार पैसे वसूले
  • आरोपी अकरम खान ने मई 2024 से पीड़िता का यौन शोषण किया और बाद में लाखों रुपये की मांग की थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक डॉक्टर के साथ रेप की घटना सामने आई है. नशीली दवा खिलाकर रेप करने का आरोप लगा है उसके ही जिम ट्रेनर अकरम खान पर. आरोपी सिविल लाइंस क्षेत्र के मुख्य डाकघर के पास फिटनेस क्लब जिम चलाता था. पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी अकरम जिम में महिला को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म करता था और उसकी अश्लील वीडियो भी सीसीटीवी के जरिए रिकॉर्ड करता था. 

महिला से पहले रेप, फिर ब्लैकमेल

आरोपी बाद में इस वीडियो का इस्तेमाल महिला को ब्लैकमेल कर उससे पैसे ऐंठने के लिए करता था.  रेप के बाद आरोपी उससे लगातार रकम भी ऐंठता रहा.  जिम ट्रेनर अकरम खान ने मई 2024 से डॉक्टर का लगातार यौन शोषण किया और इस दौरान बनाए गए वीडियो के आधार पर उन्हें धमकाकर लाखों रुपये वसूल लिए. अब उसकी डिमांड बढ़ती जा रही थी. उसने पीड़िता से पहले 10 लाख और फिर 50 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी. जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की.

जिम ट्रेनर और उनके भाई ने लूटी रकम

ये घटना बरेली के थाना कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस इलाके की अल्टीमेट फिटनेस क्लब जिम जिम की है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि अकरम के साथ उसका भाई आलम भी ब्लैकमेलिंग में शामिल था. दोनों आरोपी पीड़िता को डराने-धमकाते थे और उसका पीछा भी करते थे. शातिर आरोपी पीड़िता के बच्चों की लोकेशन तक की जानकारी रखते थे, जिससे वह लगातार मानसिक दबाव में थी.

पुलिस के सामने माफी मांग रहा जिम ट्रेनर

पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस भी गिरफ्त में आते ही जिम ट्रेनर के तेवर बदल गए और वह अपने किए के लिए माफी मांगने लगा. 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
3PM_DISCO_463655Yogi Cabinet Expansion 2026: UP में योगी कैबिनेट विस्तार का सपा पर क्या होगा असर? Akhilesh Yadav