'10 लाख लाओ वरना...', दहेज लोभ की भेंट चढ़ी शादी, इंतजार करती रह गई दुल्हन, दूल्हा नहीं लाया बारात

रफतपुरा चौराहा स्थित ख्वाजा गरीब नवाज बैंक्वेट हॉल में गुलअफशा की शादी थी. 22 अप्रैल को बारात आनी थी, लेकिन दूल्हा और बारात नहीं पहुंचे. दुल्हन तैयार होकर इंतजार करती रही.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दुल्हन के हाथ में लगी मेहंदी और शादी के छपे कार्ड.

Wedding Cancle for Dowry: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बेटी की शादी दहेज लोभ की भेंट चढ़ गई. बैंक्वेट हॉल में दुल्हन बारात का इंतजार करती रह गई, लेकिन तय समय पर न बारात पहुंची और न दूल्हा.  शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी थीं, मेहमान भी मौजूद थे, लेकिन दहेज की मांग ने इस खुशी के मौके को गम में बदल दिया. पाकबड़ा थाना क्षेत्र के रफतपुरा चौराहा स्थित ख्वाजा गरीब नवाज बैंक्वेट हॉल में अब सन्नाटा छाया हुआ है, यह वो जगह थी जहां बारात आने की खुशी में डीजे और खुशियां मनाई जा रही थीं.

जानकारी के अनुसार, गुलअफशा नाम की युवती की शादी करीब डेढ़ साल पहले बियामीन नाम के युवक से तय हुई थी. 22 अप्रैल को शादी की तारीख रखी गई थी और परिवार ने पूरे अरमानों के साथ तैयारी की थी. दुल्हन पक्ष का कहना है कि लड़के वाले काफी समय से दहेज में पैसों की मांग कर रहे थे. शादी और सगाई में अब तक करीब 15 लाख रुपये खर्च भी हो चुके थे.

एक बार पंचायत तक करनी पड़ी

बताया जा रहा है कि 20 अप्रैल को दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि चौकी पर पंचायत तक करनी पड़ी. वहां 10 लाख रुपये में समझौते की बात सामने आई. लड़के पक्ष ने कहा था कि या तो 10 लाख रुपये दे दिए जाएं या फिर तय तारीख पर बारात लेकर आएंगे. लेकिन जब 22 अप्रैल को सुबह से लेकर दोपहर तक इंतजार किया गया, तब भी बारात नहीं आई.

दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल

इस घटना के बाद दुल्हन और उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. दुल्हन गुलअफशा ने भावुक होकर कहा कि दहेज की मांग पूरी न होने की वजह से उसकी शादी टूट गई. मां और परिवार के अन्य लोग भी सदमे में हैं. गांव के प्रधान राबुल हुसैन ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही दहेज को लेकर विवाद चल रहा था.

Advertisement

अब इस घटना के बाद गांव में भी आक्रोश का माहौल है. पीड़ित परिवार ने पाकबड़ा थाना और चौकी में तहरीर देकर लड़के पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें- Couple Murder: महज 24,000 रुपये के लिए मुरादाबाद में डबल मर्डर, चाकू घोंपकर पति-पत्नी को मार डाला

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War:Donald Trump ने किया तबाही का एलान |Bharat Ki Baat Batata Hoon |Hormuz