रील के लिए फांसी का 'सीन' क्रिएट कर रही थी महिला, अचानक हकीकत में बदल गया नाटक

Banda News: सोशल मीडिया पर मशहूर होने की चाहत और रील (Reel) बनाने का जुनून अब जानलेवा साबित होने लगा है. उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक ऐसी ही रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला को इंस्टाग्राम रील के लिए फांसी का नाटक करना भारी पड़ गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • यूपी के बांदा में एक महिला ने इंस्टाग्राम रील बनाने के दौरान फांसी लगाने का नाटक किया, जो जानलेवा साबित हुआ
  • मोहनी नामक महिला ने कमरे के अंदर छत के कुंडे से फंदा लटकाकर स्टूल पर खड़ी होकर एक्टिंग करते हुए संतुलन खो दिया
  • नकली फांसी का नाटक असली घटना में तब्दील हो गया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बांदा: सोशल मीडिया पर मशहूर होने की चाहत और रील (Reel) बनाने का जुनून अब जानलेवा साबित होने लगा है. उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक ऐसी ही रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला को इंस्टाग्राम रील के लिए फांसी का नाटक करना भारी पड़ गया. कैमरे के सामने एक्टिंग करते-करते कब फंदा गले में कस गया, महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला. यह दर्दनाक हादसा बांदा के बबेरू कस्बे के करूइया पुरवा का है. यहां रहने वाले जगदीश की 27 वर्षीय पत्नी मोहनी को सोशल मीडिया पर रील बनाने का काफी शौक था. परिजनों के अनुसार, 2 फरवरी की शाम मोहनी मोबाइल पर फांसी लगाने का एक दृश्य शूट कर रही थी. 

कैसे हुआ हादसा?

मोहनी ने कमरे के अंदर छत के कुंडे से फंदा लटकाया. वह स्टूल पर खड़ी होकर गले में फंदा डालकर एक्टिंग कर रही थी. इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ा या पैर फिसल गया. पैर नीचे होते ही नकली फांसी का नाटक हकीकत में तब्दील हो गया और चंद सेकंड में उसकी जान चली गई.

4 साल की मासूम ने देखा खौफनाक मंजर

इस घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतका की 4 साल की मासूम बेटी कमरे के अंदर पहुंची. अपनी मां को फंदे पर लटका देख बच्ची बुरी तरह चीख पड़ी. मासूम का शोर सुनकर जब आसपास के लोग और परिजन पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर सबके पैरों तले जमीन खिसक गई.

पुलिस की कार्रवाई और जांच

सूचना मिलते ही बबेरू कोतवाली पुलिस और पुलिस अधीक्षक पलास बंसल मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एसपी पलास बंसल ने बताया, "प्रारंभिक जांच में यह मामला रील बनाने के दौरान हुए एक हादसे का लग रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है."

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान-इजरायल युद्ध से किस देश में कितने बढ़े Petrol-Diesel के दाम? | Iran War News