बागपत में दरिंदगी: युवक को नंगा कर पीटा और किया कुकर्म, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने तीन दबंगों को दबोचा

Bagpat News: गांव के ही तीन युवकों ने पीड़ित को एक मकान में ले गए, जहां उसके साथ जबरन कुकर्म किया. इतना ही नहीं इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Bagpat Crime News: उत्तर प्रदेश के बागपत में एक युवक का अपहरण कर उसके साथ कुकर्म का मामला सामने आया है. गांव के ही तीन दबंग युवकों ने एक युवक को नंगा कर बेरहमी से पिटाई की और उसके साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया. इतना ही नहीं दबंगों ने युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

बागपत में युवक से कुकर्म

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है. पीड़ित युवक ने थाने में शिकायत देकर बताया कि उसके गांव के ही रहने वाले तीन युवकों नजरान, नाजिम और मुफीद ने जबरन उसे कमरे पर ले गए और  कमरे में बंद कर उसे नंगा कर डंडे से बेरहमी से पिटाई की और कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया.जिसका आरोपियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है.

तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. साथ ही आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक डंडा भी बरामद कर लिया है.

बागपत एएसपी प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित ने थाने में आकर सूचना दी कि उसके साथ तीन युवकों ने कुकर्म किया हैं और अप्राकृतिक संबंध उसके साथ बनाए हैं. पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों अभियुक्तों- नाजिम, मुफीद और नजरान को गिरफ्तार कर लिया गया हैं. आरोपियों से पूछताछ कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
 

Advertisement

ये भी पढ़ें: दिल्ली में बचे हैं सिर्फ 21,000 किसान, सरकार ने किया इनके लिए बड़ा ऐलान

ये भी पढ़ें: केदारनाथ धाम के कपाट खुले: सेना ने हेलिकॉप्टर से बरसाए फूल, PM मोदी के नाम हुई पहली पूजा, सीएम धामी भी रहे मौजूद

Featured Video Of The Day
Prateek Yadav Postmortem Report: प्रतीक यादव की मौत की वजह सामने आई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Topics mentioned in this article