Baghpat: कुट्टू का आटा बना जहर, फलाहार खाने से ADM समेत 9 लोग बीमार, एक की हालत गंभीर

Baghpat News: कुट्टू के आटे से बनी पूड़ी और रोटी खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगा. बताया जा रहा है कि अलग-अलग स्थानों पर लोगों ने व्रत के दौरान यह भोजन किया था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद चक्कर, उल्टी और कंपकपी जैसे लक्षण सामने आने लगे. इसे खाने से एडीएम न्यायिक शिव नारायण की भी तबीयत खराब हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Kuttu Atta Poisoning: बागपत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नवरात्र के उपवास में कुट्टू के आटे से बना भोजन लोगों के लिए मुसीबत बन गया. कुट्टू के आटे से तैयार भोजन खाने के बाद एडीएम न्यायिक शिव नारायण समेत करीब 9 लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद हड़कंप मच गया.
बताया जा रहा है कि सभी लोगों ने अलग-अलग स्थानों पर कुट्टू के आटे से बनी पूड़ी और रोटी का सेवन किया था. इसके कुछ ही घंटों बाद चक्कर, उल्टी और कंपकपी जैसे लक्षण सामने आने लगे. हालत बिगड़ने पर सभी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया.

कुट्टू के आटे से बनी पूड़ी खाने से कई लोग बीमार

मामला बागपत का है, जहां कुट्टू के आटे से बनी पूड़ी और रोटी खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगा. बताया जा रहा है कि अलग-अलग स्थानों पर लोगों ने व्रत के दौरान यह भोजन किया था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद चक्कर, उल्टी और कंपकपी जैसे लक्षण सामने आने लगे. इस घटना में एडीएम न्यायिक शिव नारायण भी चपेट में आ गए. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने फॉलोअर द्वारा बनाया गया कुट्टू के आटे का भोजन खाया था. जिसके बाद देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई.

एक ही परिवार के छह लोग बीमार

वहीं बागपत के मलकपुर गांव में एक ही परिवार के छह लोग भी इसी तरह बीमार हो गए, इसके अलावा जिला अस्पताल का एक सिक्योरिटी गार्ड और अन्य लोग भी इस मामले की चपेट में आए हैं. हालत बिगड़ने पर सभी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. सभी मरीजों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जबकि एक मरीज की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के अस्पताल में रेफर किया गया है. फिलहाल डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज में जुटी है और सभी मरीजों की हालत में सुधार बताया जा रहा है.

सभी लोग अस्पताल में भर्ती

एडीएम शिव नारायण ने बताया कि उन्होंने अपने फॉलोअर द्वारा बनाया गया कुट्टू के आटे का भोजन खाया था, जिसके बाद देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई. वहीं बागपत के मलकपुर गांव में एक ही परिवार के छह लोग भी इसी तरह बीमार हो गए. इसके अलावा जिला अस्पताल के एक सिक्योरिटी गार्ड और अन्य लोग भी इसी तरह बीमार हो गए.

Advertisement

जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने बताया कि सभी मरीजों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जबकि एक मरीज को गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में रेफर किया गया है. फिलहाल सभी की हालत में सुधार बताया जा रहा है. उधर, खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम भी सक्रिय हो गई है और कुट्टू के आटे के सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी गई है.

ये भी पढ़ें: '5 महीने से अधिक का अजन्मा भ्रूण कानून की नजर में एक इंसान, परिवार को अलग से मुआवजा, इलाहाबाद हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: टोल Vs नाकेबंदी महाधमके की घंटी! | Iran US Ceasefire | Trump | Kachehri | America
Topics mentioned in this article