VIDEO: अयोध्या में बुर्के वाली चोर! नकली बंदूक की नोक पर ज्वेलरी शॉप में की लूट, प्रेमी के साथ की वारदात

अयोध्या के रुदौली कस्बे में दिनदहाड़े बुर्का पहने एक महिला ने नकली तमंचे की नोक पर ज्वेलरी शॉप में लूट की वारदात को अंजाम दिया. महिला का प्रेमी बाइक लेकर बाहर खड़ा था और दोनों फरार हो गए. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Ayodhya Burqa Woman Loot VIDEO: अयोध्या जिले में दिनदहाड़े हुई एक ज्वेलरी लूट की घटना ने सभी को चौंका दिया. रुदौली कस्बे में एक महिला ने बुर्का पहनकर फिल्मी अंदाज में ज्वेलरी शॉप में लूट को अंजाम दिया. हैरानी की बात यह रही कि इस पूरे कांड की सरगना खुद महिला थी, जिसने नकली तमंचे के दम पर दुकानदार को डराकर जेवर लूट लिए. हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी से कुछ ही घंटों में आरोपियों को पकड़ लिया गया और पूरा माल बरामद कर लिया गया.

ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े हुई लूट

यह वारदात गुरुवार को रुदौली कस्बे की एक ज्वेलरी दुकान में हुई. दोपहर के समय बुर्का पहने एक महिला दुकान में दाखिल हुई. पहले उसने गहने देखने के बहाने दुकानदार से बातचीत की और फिर अचानक नकली तमंचा निकालकर डराते हुए करीब 26 ग्राम सोने के जेवर लूट लिए. दुकान के अंदर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही महिला फरार हो गई.

बाहर बाइक लेकर इंतजार कर रहा था प्रेमी

जांच में सामने आया कि महिला अकेली नहीं थी. उसका प्रेमी पहले से ही दुकान के बाहर मोटरसाइकिल लेकर मौजूद था. जैसे ही महिला लूट करके बाहर निकली, वह तुरंत उसके साथ बाइक पर बैठी और दोनों मौके से फरार हो गए. पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास के लोग कुछ खास प्रतिक्रिया भी नहीं दे सके.

नकली तमंचे से बनाई दहशत

एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी के मुताबिक, महिला ने अपनी पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहन रखा था और डर पैदा करने के लिए नकली तमंचे का इस्तेमाल किया. असली हथियार न होने के बावजूद उसने अपने हाव-भाव और अंदाज से दुकानदार को पूरी तरह दहशत में डाल दिया और लूट को अंजाम दे दिया.

Advertisement

CCTV फुटेज बना पुलिस की बड़ी कड़ी

ज्वेलरी शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई. फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला किस तरह तमंचा दिखाकर जेवर लूटती है और फिर भाग जाती है. इन्हीं फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और त्वरित कार्रवाई की.

कुछ ही घंटों में पुलिस ने किया खुलासा

रुदौली पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कुछ ही घंटों के भीतर महिला और उसके मोटरसाइकिल सवार साथी दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनके पास से लूट में इस्तेमाल किया गया नकली तमंचा, मोटरसाइकिल, सोने का हार और लॉकेट बरामद कर लिया है.

Advertisement

प्रेमी-प्रेमिका निकले आरोपी

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी आपस में प्रेमी-प्रेमिका हैं और उन्होंने मिलकर इस लूट की योजना बनाई थी. महिला पूरी साजिश की मास्टरमाइंड थी, जबकि युवक ने भागने में उसकी मदद की. ज्वेलरी दुकान के मालिक महेश की तहरीर पर कोतवाली रुदौली में मुकदमा दर्ज किया गया था. ग्रामीण एसपी बलवंत चौधरी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से ही आरोपियों की पहचान संभव हो सकी और उनकी जल्द गिरफ्तारी हुई. 

Featured Video Of The Day
Malda Violence का 'मास्टरमाइंड' गिरफ्तार, चुनाव में 'ध्रुवीकरण' का हथियार? | Mofakkerul Islam