ऑस्ट्रेलिया के इन्फ्लुएंसर और क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर जेक जैकिंग्स अपना चोरी हुआ iPhone 16 Pro Max लेने के लिए सोमवार 8 जून को अलीगढ़ पहुंचे. उन्होंने अलीगढ़ एसपी नीरज जादौन से मुलाकात की और आईफोन वापस दिलाने के लिए उनका आभार जताया. इन्फ्लुएंसर जेक जैकिंग्स ने अलीगढ़ पुलिस की सर्विलांस टीम के प्रभारी अभिषेक गौतम से भी मुलाकात और उनकी जमकर प्रशंसा की. उन्होंने अभिषेक गौतम को अद्भुत इंसान बताया.
आईपीएम के फाइनल मुकाबले में चोरी हुआ था iPhone
इन्फ्लुएंसर जेक जैकिंग्स के लिए यह सिर्फ एक मोबाइल नहीं था, बल्कि उनके दिवंगत दादा और स्कूल के खेल समेत अन्य यादों से जुड़ा खजाना भी इस फोन में था, जो 31 मई 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल फाइनल मैच के दौरान उनकी जेब से चोरी हो गया था.
'अलीगढ़ पुलिस यह तो वाकई सनसनीखेज था'
अलीगढ़ पुलिस को कहा- थैंक्यू
जेक जैकिंग्स ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन से मुलाकात कर अलीगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पेशेवर कार्यशैली और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इतनी तेजी से कार्रवाई कर मोबाइल बरामद करना बेहद सराहनीय है. उन्होंने सर्विलांस प्रभारी अभिषेक गौतम और उनकी टीम की भी विशेष रूप से प्रशंसा की. जेक जैकिंग्स ने कहा कि इस कार्रवाई से भारतीय पुलिस व्यवस्था के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हुआ है. उन्होंने अलीगढ़ पुलिस को थैंक्यू कहा.