इंस्‍टा हैंडल हैक...! अपर्णा और प्रतीक यादव के डाइवोर्स के मामले में नया एंगल

अपर्णा यादव और प्रतीक यादव के डाइवोर्स के मामले में नया एंगल सामने आया है. अपर्णा यादव से जुड़े सूत्रों का कहना है कि प्रतीक यादव ने ये पोस्‍ट खुद नहीं किया है, उनका इंस्‍टा अकाउंट हैक हो गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने के कारण डाइवोर्स की पोस्ट फर्जी बताई जा रही है
  • प्रतीक ने इंस्टाग्राम पर अपर्णा को स्वार्थी और परिवार तोड़ने वाली महिला करार देते हुए तलाक का ऐलान किया था
  • अपर्णा ने प्रतीक के आरोपों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और परिवार के अन्य सदस्य भी चुप्पी साधे हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:

मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा और बेटे प्रतीक यादव के डाइवोर्स की खबरों से जुड़े मामले में नया एंगल आ गया है. अपर्णा यादव से जुड़े करीबी सूत्रों ने उन खबरों को गलत बताया है, जिसमें प्रतीक यादव ने पत्नी अपर्णा यादव को जल्द डाइवोर्स देने का ऐलान किया है. सूत्रों का कहना है कि प्रतीक यादव का इंस्‍टाग्राम अकाउंट हैक हुआ है. डाइवोर्स का पोस्‍ट फर्जी है, इसे प्रतीक ने पोस्‍ट नहीं किया है. हालांकि, प्रतीक की ओर से अभी तक ऐसा कोई दावा नहीं किया गया है. वहीं, अपर्णा ने खुद भी प्रतीक के पोस्‍ट पर अभी तक कुछ नहीं कहा है.    

मुलायम सिंह यादव के परिवार में फिर विवाद

अगर प्रतीक का पोस्‍ट सही है, तो समाजवादी पार्टी के संस्थापक और दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के परिवार में एक बार फिर विवाद सामने आया है. प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए पत्नी अपर्णा यादव को जल्द डाइवोर्स देने का ऐलान किया है. प्रतीक यादव ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने अपर्णा यादव को स्वार्थी और बुरी आत्मा बताते हुए कहा कि उनकी वजह से पारिवारिक रिश्ते खराब हो गए हैं. पोस्ट में अपनी पत्नी की तस्वीर शेयर करते हुए प्रतीक यादव ने लिखा कि वह इस महिला से जल्द से जल्द डाइवोर्स लेने जा रहे हैं.

प्रतीक ने इंस्टाग्राम पोस्ट में क्‍या लिखा?

प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'मैं इस मतलबी औरत को जल्द से जल्द डाइवोर्स देने जा रहा हूं. उसने मेरे परिवार के रिश्ते खराब कर दिए. वह बस मशहूर और असरदार बनना चाहती है.' पोस्ट में आगे प्रतीक यादव ने कहा, 'अभी, मेरी मेंटल हेल्थ बहुत खराब है और उसे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि उसे सिर्फ अपनी ही चिंता है. मैंने इतनी बुरी औरत कभी नहीं देखी, और मैं बदकिस्मत था कि मेरी शादी उससे हुई.'

ये भी पढ़ें :- मुलायम की छोटी बहू अपर्णा पर पति प्रतीक यादव ने लगाया परिवार तोड़ने का आरोप, बोले- तलाक दूंगा

Advertisement

यूपी महिला आयोग की उपाध्‍यक्ष हैं अपर्णा

हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक अपर्णा यादव की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. परिवार के किसी अन्य सदस्य ने भी इस विवाद पर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है. बता दें कि अपर्णा यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू हैं. वह इस समय भाजपा में हैं और यूपी महिला आयोग की उपाध्‍यक्ष हैं. अपर्णा यादव ने 2022 में भाजपा का दामन थामा था. प्रतीक यादव से उनकी शादी 2011 में हुई थी. बेहद भव्य और हाई-प्रोफाइल तरीके से दोनों की शादी हुई थी.

Featured Video Of The Day
Israel को Missile Surprise की धमकी देने वाले Iran Officer Ali Mohammad Naini की Airstrike में मौत