नोएडा में सांप के काटने से युवक की मौत, दो महीने में 100 लोग बने शिकार 

नोएडा में सांप के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. उन्होंने बताया कि जुलाई माह में गौतमबुद्धनगर जिले में करीब 50 लोगों को और जून में 49 लोगों को सांप ने काटा, जिनमें से दो लोगों की मृत्यु हो गई. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नोएडा के सेक्टर 32 में सांप के काटने से 25 वर्षीय युवक की मौत हुई है, जिससे मामले बढ़ने का संकेत मिलता है.
  • गौतमबुद्धनगर जिले में हाल के महीनों में सांप के काटने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं, जिससे दो मौतें हुई हैं.
  • मृतक युवक बृजेश एक कंपनी के कार्यालय कैंप में रह रहे थे और सोमवार तड़के उन्हें सांप ने काटा था.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

नोएडा में सांप के काटने के मामले बढ़ते जा रहे हैं. ताजा मामला यहां के सेक्टर 32 है जहां पर 25 वर्षीय व्यक्ति की सांप के काटने से मौत हो गई है. इससे इस इलाके में सांप के काटने की घटनाओं में इजाफे का संकेत मिलता है. अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और अस्पतालों से आने वाली रिपोर्ट्स से भी पुष्टि होती है कि ऐसे मामलों में वृद्धि हुई है, हाल के महीनों में 50 घटनाएं हुई हैं और दो मौतें हुई हैं. 

कौन था मृतक 

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में सोमवार तड़के सांप के काटने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-32 स्थित सिटी सेंटर में एक कंपनी के कार्यालय के कैंप में बृजेश रह रहे थे और सोमवार तड़के उन्हें सांप ने काट लिया. गोयल के मुताबिक, उनके साथी उन्हें गंभीर हालत में नोएडा के जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. जिला अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, नोएडा में सांप के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. उन्होंने बताया कि जुलाई माह में गौतमबुद्धनगर जिले में करीब 50 लोगों को और जून में 49 लोगों को सांप ने काटा, जिनमें से दो लोगों की मृत्यु हो गई. 
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Raghav Chaddha Join BJP: टूट गई Arvind Kejriwal की पार्टी |Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article