अखिलेश यादव का यूपी विधानसभा चुनाव में बड़ा प्लान- हर विधानसभा में कम करेंगे भाजपा के 27 हजार वोट

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर लखनऊ में कार्यकारिणी की बैठक की. इस दौरान उन्‍होंने कहा- हमारी पार्टी हर विधानसभा सीट पर भाजपा के 27,000 वोट कम करने के लक्ष्य पर काम करेगी. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में बनाई चुनावी रणनीति.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) लगातार सक्र‍िय है. चुनाव को लेकर सपा अध्‍यक्ष व प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव घोषणाएं कर रहे हैं और भाजपा पर निशाना साध रही है. रविवार 20 सितंबर को लखनऊ में पत्रकारों से बात करते हुए अख‍िलेश यादव ने कहा-' हमने राज्य कार्यकारिणी समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई. बैठक में फैसला किया गया कि हम सभी ने 2027 के चुनाव के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में अपने वोटों की संख्या 27,000 बढ़ाने को लेकर काम करेंगे. दूसरे शब्दों में कहूं तो भाजपा के वोटों की संख्या 27,000 कम करेंगे. 

घर-घर जाकर करेंगे बात

सभा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- इस लक्ष्‍य को हासिल करने के लिए, हम तकनीक का उपयोग करेंगे, घर-घर जाकर लोगों की बात सुनकर उनकी चिंताओं को समझकर न्याय और सम्मान सुनिश्चित करने के बारे में बात करेंगे. हम सब मिलकर इस पर काम करेंगे. उन्‍होंने कहा क‍ि हर वर्ग के लोग परेशान हैं, पीड़ित हैं. उन्‍होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा- किसानों के साथ विश्वासघात किया गया है, उनकी आय दोगुनी करने के वादे किए गए थे, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. डीजल, पेट्रोल, कीटनाशक, दवाएं, उर्वरक और डीएपी की कीमतें बढ़ा दी गई. 

किसकी जेब में जा रहा मुनाफा

अखिलेश यादव ने कहा- किसानों को उनकी फसल के उचित दाम नहीं मिलते है. गन्ना खेती और उससे जुड़े व्यापार से होने वाला मुनाफा दूसरों की जेब में जा रहा है. उन्‍होंने सवाल उठाते हुए कहा- चीनी महंगी है, मुनाफा कमाया जा रहा है, लेकिन ये किसकी जेब भर रहे हैं? इथेनॉल के नाम पर हो रही मिलावट से किसे फायदा हो रहा है? युवा बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं. सरकारी नौकरियां नहीं हैं, जहां नौकरियां थीं भी, वहां स्टमैटिक तरीके से छीनी जा रही हैं.

ये भी पढ़ें...

DUSU में जाट-गुर्जर समीकरण लगातार क्यों पड़ता है भारी, पूर्वांचल के छात्र कैसे पड़ रहे कमजोर; इनसाइड स्टोरी  

Advertisement

'भारत के लिए असली खतरा हिंदू दक्षिणपंथी...', हामिद अंसारी के बयान पर बवाल, बीजेपी ने किया पलटवार

<iframe allow='autoplay; fullscreen' src='https://www.ndtv.com/video/embed-player/?site=classic&id=1160608&autostart=false&autoplay=0&pWidth=500&pHeight=281&category=embed' width='500' height='281' frameborder='0' scrolling='no' allowfullscreen='true' webkitallowfullscreen='true' mozallowfullscreen='true'> </iframe>


Topics mentioned in this article
Up Election 2027 News
UP Election 2027 BJP Strategy
Samajwadi Party
Akhilesh Yadav
UP Politics