प्रयागराज में जलकुंभी भरे तालाब से कैसे निकाला गया वायुसेना का एयरक्राफ्ट, सामने आया VIDEO

डीसीपी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि एक एयर फोर्स का माइक्रोलाइट 2-सीटर एयरक्राफ्ट संगम से उड़ान भरने के बाद वापस लौट रहा था. अचानक विमान का नियंत्रण बिगड़ गया और यह केपी कॉलेज के पीछे बने तालाब में जा गिरा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जलकुंभी भरे तालाब से एयरफोर्स के ट्रेनी एयरक्राफ्ट को बाहर निकालने में लगी रेस्क्यू टीम.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • प्रयागराज में केपी कॉलेज के पीछे तालाब में वायुसेना का माइक्रोलाइट 2-सीटर ट्रेनिंग विमान गिरा था.
  • विमान उड़ान भरने के कुछ क्षण बाद नियंत्रण खो बैठा और जोरदार धमाके के साथ तालाब में गिर गया.
  • मौके पर स्थानीय लोगों ने तुरंत तालाब में कूदकर दोनों पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाला था.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
प्रयागराज:

बुधवार दोपहर यूपी के प्रयागराज में शहर के बीचोबीच स्थित एक तालाब में वायुसेना का एयरक्राफ्ट गिर गया. वायुसेना का यह एक ट्रेनी विमान था. विमान गिरते ही जोरदार धमाके जैसी आवाज हुई, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी. आसपास के लोग तुरंत तालाब में कूदे और मिलकर दोनों पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाला और कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ. बाद में  केपी कॉलेज के पीछे जलकुंभी भरे तालाब से उस एयरक्राफ्ट को बाहर निकाला गया. 

तालाब से एयरक्राफ्ट को बाहर निकालने का वीडियो आया सामने 

तालाब से एयरक्राफ्ट को बाहर निकालने का वीडियो सामने आया है. वीडियो में राहत-बचाव दल के कई कर्मी से रस्सी से बंधे एयरक्राफ्ट को खींचकर बाहर निकालते नजर आ रहे हैं. इस दौरान तालाब के आस-पास के बड़ी संख्या में आस-पास के लोग मौजूद थे. बताया गया कि यह प्रशिक्षण माइक्रोलाइट विमान उड़ान के दौरान अचानक नियंत्रण खो बैठा और शहर के बीचोंबीच, केपी कॉलेज के पीछे बने तालाब में जा गिरा. 

उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद नियंत्रण बिगड़ कर तालाब में गिरा

जानकारी के मुताबिक, विमान ने शुरुआत में सामान्य तरीके से उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही क्षणों में इसका नियंत्रण बिगड़ गया और यह तेजी से नीचे आते हुए केपी कॉलेज के पीछे बने तालाब में गिर गया. घटना के समय विमान में दो पायलट सवार थे. वहीं, जोरदार धमाके जैसी आवाज के कारण मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई. चार लोगों ने तुरंत तालाब में कूदकर पायलटों को विमान से बाहर निकाला.

Advertisement

एयर फोर्स का माइक्रोलाइट 2-सीटर एयरक्राफ्ट तालाब में गिरा
  
डीसीपी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि एक एयर फोर्स का माइक्रोलाइट 2-सीटर एयरक्राफ्ट संगम से उड़ान भरने के बाद वापस लौट रहा था. अचानक विमान का नियंत्रण बिगड़ गया और यह केपी कॉलेज के पीछे बने तालाब में जा गिरा. विमान में दो पायलट सवार थे, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं. मौके पर कोई आम नागरिक घायल नहीं हुआ.

वायुसेना हादसे की कर रही जांच

डीसीपी ने कहा कि जैसे ही सूचना मिली, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और सुरक्षा कड़ी कर दी. स्थानीय थाना पुलिस और अन्य रेस्क्यू टीमें भी मौके पर मौजूद थीं. हादसे के समय स्थानीय लोगों की तत्परता और साहस ने पायलटों की जान बचाई. डीसीपी ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है और वायुसेना भी हादसे की जांच कर रही है. 

यह भी पढ़ें - हवा में इंजन फेल, प्रयागराज के तालाब में गिरा एयरक्राफ्ट, दोनों क्रू मेंबर सेफ, जांच का आदेश

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | जेल से छूटे बाहुबली Anant Singh! पटना HC से Bail, भौकाल फिर शुरू? | Bihar | Mokama