बाराबंकी में कार और ई-रिक्शा में टक्कर में 5 की मौत, घायलों को भी रौंदते रहे वाहन

स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसे के बाद रोड से निकले दूसरे कई वाहन घायलों को रौंदते हुए निकल गए. जबकि एक कार पास के तालाब में जा गिरी, हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
घायलों की हालत नाजुक
बाराबंकी:

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में रफ्तार के कहर ने 5 लोगों की जान ले ली. दो कार और एक ई-रिक्शा की टक्कर से सड़क पर भीषण हादसा हो गया. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं. घायलों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक खुद मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया. सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया.

दूसरे वाहनों ने घायलों को रौंदा

सड़क हादसा बड्डूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ महमूदाबाद मार्ग पर इनयतापुर गांव में सागर पब्लिक स्कूल के पास हुआ. जहां देर रात एक कार और एक ई-रिक्शा में भीषण टक्कर हो गई. इसी दौरान एक दूसरी कार भी आकर इन दोनों वाहनों में आ टकराई. स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसे के बाद रोड से निकले दूसरे कई वाहन घायलों को रौंदते हुए निकल गए. जबकि एक कार पास के तालाब में जा गिरी, हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई.

एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया

एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि देर रात दो कार और ई रिक्शा में भिड़ंत हुई है. पुलिस मौके पर पहुंची तो घायल तड़प रहे थे. एक कार सड़क के बगल तालाब में जा गिरी थी, जिसे रेस्क्यू कर तुरंत निकाला गया. गंभीर लोगों को सीधा जिला अस्पताल भेजा गया. देवा, बड्डूपुर, कुर्सी, फतेहपुर, जहांगीराबाद और सतरिख थानों की पुलिस जिला अस्पताल से लेकर घटनास्थल तक लगी हुई है.

तीन वाहन हादसे का शिकार

बाराबंकी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि तीन वाहन हादसे का शिकार हुए हैं. जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है. घायलों में तीन की हालत बेहद गंभीर है..तीनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. सभी मृतक कुर्सी थाना क्षेत्र अंतर्गत उमरा गांव के निवासी हैं. सभी के परिजन अस्पताल आ गए हैं. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: Mamata Banerjee vs Election Commission, बंगाल चुनाव पर SIR का असर?
Topics mentioned in this article