Gorakhpur Girl Love Story: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए जिद पर अड़ी 18 वर्षीय युवती परिवार से नाराज होकर 70 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई. इसके बाद चिल्लाने लगी कि मेरी शादी मेरे बॉयफ्रेंड से करा दो, मेरा उनके साथ 4 साल का रिलेशन है. अगर शादी नहीं कराई गई, तो कूद कर जान दे दूंगी.
इस दौरान, टंकी पर 2 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. मौके पर पहुंची पुलिस नीचे उतारने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती नीचे नहीं उतरी. आखिर में थक हार कर पुलिस ने युवती के बॉयफ्रेंड को बुलाया और दोनों को शादी कराने का वादा किया, तब जाकर बॉयफ्रेंड के समझाने पर युवती नीचे उतरी. फिर दोनों को थाने ले गई और समझा बुझाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया. टंकी पर चढ़ने का युवती का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
शादी तय होने से नाराज थी युवती
गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के महावीर छपरा गांव के एक परिवार ने अपनी बेटी की शादी इसी महीने में 21 अप्रैल 2026 को किसी अन्य व्यक्ति से तय की थी. पर युवती वहां पर शादी करने से मना कर रही थी. परिवार ने दबाव बनाया, तो युवती नाराज होकर मंगलवार को गांव के पास स्थित लगभग 70 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई. टंकी पर चढ़कर चिल्लाने लगी कि मेरी शादी मेरे बॉयफ्रेंड से करा दो, नहीं तो मैं कूद कर जान दे दूंगी. युवती की देखकर लोगों के भीड़ जमा हो गई. लोग वीडियो बनाने लगे. जब परिवार ने समझाने की कोशिश की, तो युवती नहीं मानी.
पुलिस ने ऐसे संभाला मामला
इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची. इस दौरान पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, तो युवती ने कहा कि वह गांव के युवक से 4 साल से प्यार करती है. पढ़ाई के दौरान दोनों में प्यार हो गया और 4 साल से रिलेशन में हैं. उसके माता-पिता उसकी शादी कहीं और करना चाहते हैं. युवती ने कहा कि मेरी शादी मेरे बॉयफ्रेंड से करा दो, नहीं तो फिर मैं यहां से कूद कर जान दे दूंगी.
यह भी पढ़ें- mobile's Side Effect: रिश्तों में दरारें डाल रही है मोबाइल, 4 माह में 300 दंपतियों के ऐसे-ऐसे मामले आए सामने
दो घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामा में पुलिस के समझाने के बावजूद युवती नीचे नहीं उतरी, तो उसके बॉयफ्रेंड को बुलाया गया. बॉयफ्रेंड के समझाने पर युवती टंकी से नीचे उतरी. फिर पुलिस ने युवती और युवक के साथ उनके परिवार को थाने ले गई. इसके बाद सभी को समझाने-बुझाने पर आपस में दोनों परिवार शादी के लिए तैयार हो गए. बेलीपार थाना प्रभारी विशाल कुमार सिंह ने बताया कि युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया. समझा बुझाकर दोनों को उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया.
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद: ग्रेजुएट महिला और MBA पास युवक ने बिल्डर से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, फुलप्रूफ प्लान भी हो गया फेल














