Women’s Day 2026: हर महिला के मोबाइल में जरूर होने चाहिए ये 3 सेफ्टी ऐप, मुसीबत में तुरंत मिलेगी मदद

Women’s Day 2026: महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार और पुलिस ने कई मोबाइल ऐप तैयार किए हैं. इन ऐप की मदद से किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद के लिए अलर्ट भेजा जा सकता है. आइए जानते हैं ऐसे ही तीन ऐप के बारे में जो मुश्किल समय में काम आ सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Women’s Day 2026: हर महिला के फोन में होने चाहिए ये 3 ऐप

Women's Day 2026: हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. इस दिन महिलाओं की उपलब्धियों और उनके योगदान को सम्मान दिया जाता है. साथ ही यह दिन महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का भी एक अच्छा मौका होता है. आज के समय में मोबाइल फोन सिर्फ बातचीत या मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि जरूरत पड़ने पर यह सुरक्षा का एक मजबूत जरिया भी बन सकता है. महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार और पुलिस ने कई मोबाइल ऐप तैयार किए हैं. इन ऐप की मदद से किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद के लिए अलर्ट भेजा जा सकता है. आइए जानते हैं ऐसे ही तीन ऐप के बारे में जो मुश्किल समय में काम आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा 2026: आज से शुरू हुआ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, जानिए कैसे करें पंजीकरण और कब खुलेंगे धामों के कपाट

हर महिला के फोन में होने चाहिए ये 3 ऐप

नंबर 1- 112 इंडिया ऐप

112 इंडिया ऐप को केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने तैयार किया है. इस ऐप में SOS बटन दिया गया है. अगर किसी महिला को खतरा महसूस होता है तो वह इस बटन को दबाकर तुरंत आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट भेज सकती है. ऐप की खास बात यह है कि अलर्ट भेजते ही यूजर की लोकेशन सीधे इमरजेंसी सर्विस तक पहुंच जाती है, जिससे जल्दी मदद मिल सकती है. इसके अलावा मोबाइल के पावर बटन को तीन बार दबाने पर भी अलर्ट भेजा जा सकता है. यह ऐप हिंदी और अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में उपलब्ध है.

नंबर 2- ई-रक्षक ऐप

ई-रक्षक ऐप को मध्य प्रदेश सरकार और पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए शुरू किया है. इस ऐप में GPS आधारित ट्रैकिंग और SOS अलर्ट जैसी सुविधाएं दी गई हैं. अगर किसी महिला को मदद की जरूरत होती है तो वह इस ऐप के जरिए अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क कर सकती है. ई-रक्षक ऐप की एक और खासियत यह है कि इसमें महिलाओं के लिए आत्मरक्षा से जुड़े ट्यूटोरियल और सुरक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी गई है, जिससे महिलाएं खुद को सुरक्षित रखने के तरीके सीख सकती हैं.

नंबर 3- हिम्मत ऐप

हिम्मत ऐप को दिल्ली पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाया है. इस ऐप में मौजूद SOS बटन दबाते ही यूजर की लोकेशन और जरूरी जानकारी सीधे पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंच जाती है. इतना ही नहीं, इस ऐप की मदद से जरूरत पड़ने पर ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस तक भेजी जा सकती है. इससे पुलिस को घटना की जानकारी जल्दी मिलती है और कार्रवाई करने में आसानी होती है.

इस तरह तकनीक का सही इस्तेमाल महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत बना सकता है. अगर मोबाइल में ऐसे सुरक्षा ऐप मौजूद हों, तो आपात स्थिति में मदद पाना काफी आसान हो जाता है. ऐसे में हर महिला को अपने फोन में कम से कम एक या दो सुरक्षा ऐप जरूर इंस्टॉल करके रखने चाहिए.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War में उतर रहा Pakistan? Saudi रक्षा मंत्री ने मिले Asim Munir | Trump | Iran War News
Topics mentioned in this article