दिल्ली में पेड़ काटने की शिकायत कहां करें? CM रेखा गुप्ता ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, तुरंत होगा एक्शन

Delhi News: दिल्ली सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि अगर वे कहीं पेड़ कटते देखें, तो इसकी शिकायत करें. इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Delhi News: अगर आप दिल्ली में रहते हैं या राजधानी से गुजर रहे हैं और आपको कहीं भी पेड़ों की अवैध कटाई होती दिखे, तो आप तुरंत इसकी शिकायत कर सकते हैं. इसे लेकर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने हाल ही में अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जानकारी शेयर की है. दिल्ली की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच हरियाली ही शहर को सांस लेने लायक बनाती है. ऐसे में अगर कहीं पेड़ों की अवैध कटाई होती है, तो यह सिर्फ पर्यावरण नहीं बल्कि हमारी सेहत के लिए भी खतरा है. इसी गंभीर समस्या को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सख्त कदम उठाया है और आम लोगों को भी इस मुहिम में शामिल होने का मौका दिया है.

दिल्ली में पेड़ काटने की शिकायत कहां करें?

इसके लिए एक खास हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. दिल्ली सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि अगर वे कहीं पेड़ कटते देखें, तो तुरंत 1800118600 नंबर पर कॉल करें. इसके अलावा ग्रीन हेल्पलाइन पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. शिकायत मिलते ही संबंधित टीम सक्रिय हो जाएगी.

तुरंत पहुंचेगी क्विक रिस्पॉन्स टीम

शिकायत मिलते ही क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) मौके पर पहुंचेगी. टीम न केवल कटाई रुकवाएगी, बल्कि फोटो और वीडियो के जरिए सबूत भी इकट्ठा करेगी. ये सबूत जियो-टैग किए जाएंगे, ताकि बाद में कार्रवाई में कोई दिक्कत न आए.

नई एसओपी से मजबूत हुआ सिस्टम

बता दें कि सरकार ने पहले ही पेड़ों की सुरक्षा के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) लागू की है. यह SOP Delhi Preservation of Trees Act 1994 की धारा 33 के तहत तैयार की गई है. इसके जरिए पेड़ों की अवैध कटाई, नुकसान या किसी भी तरह की गलत गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी. सरकार का मानना है कि पर्यावरण संरक्षण सिर्फ सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की भी जिम्मेदारी है. अगर लोग सतर्क रहें और समय पर सूचना दें, तो पेड़ों को बचाया जा सकता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- Ganga Expressway Opening: Google Maps पर अभी क्यों नहीं दिख रहा गंगा एक्सप्रेसवे? जानिए वजह

Featured Video Of The Day
वो हत्यारी हमें भी मार डालेगी... सोनम रघुवंशी की जमानत पर डरने लगी राजा रघुवंशी की मां
Topics mentioned in this article