WhatsApp पर आ रहे अनजान कॉल्स से हो जाइए अलर्ट, तुरंत ऑन करें ये 5 सेफ्टी फीचर्स, वरना अकाउंट हो जाएगा हैक

अगर आपके व्हाट्सऐप पर भी लगातार अनजान नंबरों से कॉल आती हैं, तो सतर्क हो जाइए. स्कैमर्स अक्सर इंटरनेशनल नंबरों या फर्जी प्रोफाइल के जरिए लोगों से संपर्क करते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Watsapp का यह फीचर आएगा काम.

नई द‍िल्‍ली : आज के समय में व्हाट्सऐप सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं, बल्कि लोगों की निजी जिंदगी, बैंकिंग जानकारी और जरूरी डेटा का बड़ा हिस्सा बन चुका है. यही वजह है कि अब साइबर स्कैमर्स सबसे ज्यादा इसी प्लेटफॉर्म को निशाना बना रहे हैं. कभी फर्जी वीडियो कॉल, कभी स्क्रीन शेयरिंग, तो कभी बैंक अधिकारी बनकर भेजे गए नकली मैसेज, ठग हर दिन नए तरीके अपना रहे हैं. कई लोग छोटी सी गलती की वजह से अपना अकाउंट, पर्सनल जानकारी और यहां तक कि बैंक से जुड़ी डिटेल्स तक गंवा बैठते हैं. लेकिन राहत की बात यह है कि व्हाट्सऐप अपने यूजर्स को ऐसे फ्रॉड से बचाने के लिए कई खास सेफ्टी फीचर्स देता है. अगर इन्हें समय रहते ऑन कर लिया जाए, तो बड़े ऑनलाइन स्कैम से बचना काफी आसान हो सकता है.

अनजान कॉल्स को तुरंत करें साइलेंट

अगर आपके व्हाट्सऐप पर भी लगातार अनजान नंबरों से कॉल आती हैं, तो सतर्क हो जाइए. स्कैमर्स अक्सर इंटरनेशनल नंबरों या फर्जी प्रोफाइल के जरिए लोगों से संपर्क करते हैं. ऐसे में ‘साइलेंट अननोन कॉलर्स' फीचर काफी मददगार साबित हो सकता है. इसे ऑन करने के बाद संदिग्ध और अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स अपने आप साइलेंट हो जाती हैं.हालांकि जरूरत पड़ने पर यूजर उन्हें कॉल टैब में देख और चेक कर सकता है. 

Photo Credit: File Photo

कांटैक्ट लिस्ट से तुरंत पहचानें फर्जी अकाउंट

व्हाट्सऐप का कांटैक्ट फीचर भी स्कैम पहचानने में काफी मदद करता है. इसके जरिए यूजर यह देख सकता है कि सामने वाला नंबर उसकी कांटैक्ट लिस्ट में सेव है या नहीं, क्या दोनों किसी कॉमन ग्रुप में जुड़े हैं और अकाउंट हाल ही में बनाया गया है या नहीं. अगर नंबर किसी दूसरे देश का हो या अकाउंट बिल्कुल नया दिखे, तो यह संभावित स्कैम का संकेत हो सकता है.

स्क्रीन शेयर करने से पहले मिलेगा अलर्ट

आजकल कई स्कैमर्स वीडियो कॉल पर लोगों को स्क्रीन शेयर करने के लिए दबाव डालते हैं. इसके जरिए वे बैंकिंग डिटेल्स, ओटीपी या दूसरी सेंसिटिव जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं. इसी खतरे को देखते हुए व्हाट्सऐप स्क्रीन शेयरिंग शुरू करने से पहले चेतावनी अलर्ट दिखाता है. यह फीचर यूजर्स को रुककर सोचने और संभावित फ्रॉड से बचने का मौका देता है.

Advertisement

डिवाइस लिंक करने की कोशिश पर तुरंत आएगा नोटिफिकेशन

अगर कोई आपके व्हाट्सऐप अकाउंट को किसी दूसरे मोबाइल या कंप्यूटर से लिंक करने की कोशिश करता है, तो व्हाट्सऐप तुरंत नोटिफिकेशन भेजता है. इसमें यह भी बताया जाता है कि रिक्वेस्ट कहां से आई है. ऐसे में यूजर समय रहते सतर्क हो सकता है और अकाउंट को गलत हाथों में जाने से बचा सकता है.

टू-स्टेप वेरिफिकेशन लगाएगा सुरक्षा का डबल लॉक

साइबर एक्सपर्ट्स व्हाट्सऐप यूजर्स को टू-स्टेप वेरिफिकेशन जरूर ऑन रखने की सलाह देते हैं. इस फीचर को एक्टिवेट करने के बाद अकाउंट लॉगिन या रीसेट करते समय छह अंकों का पिन डालना जरूरी हो जाता है. यानी अगर किसी के पास आपका सिम कार्ड या ओटीपी पहुंच भी जाए, तब भी बिना इस सीक्रेट पिन के अकाउंट एक्सेस करना आसान नहीं होगा.

Advertisement

Featured Video Of The Day
NEET Paper Leak 2026 : नीट री-एग्जाम में क्यों पड़ रही वायुसेना की जरूरत और क्या होगा फायदा? | NDTV
Topics mentioned in this article