ATM में डेबिट कार्ड फंस जाए तो क्या करें? तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम

Debit Card Got Stuck in an ATM: आइए जानते हैं इस कंडीशन में सबसे पहले क्या करना चाहिए, कैसे आप अपना पैसा भी सुरक्षित रख सकते हैं और आपको आपका कार्ड भी वापस मिल सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
एटीएम में कार्ड क्यों फंस जाता है?

Debit Card Got Stuck in an ATM: आजकल ज्यादातर लोग पैसे निकालने के लिए एटीएम का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि पैसे निकालते समय एटीएम मशीन कार्ड वापस नहीं देती और कार्ड मशीन के अंदर ही फंस जाता है. इस कंडीशन में अधिकतर लोग घबरा जाते हैं. कार्ड मशीन से बाहर नहीं आता और उसे वहीं छोड़ भी नहीं सकते, क्योंकि पैसे निकलने का डर बना रहता है. ऐसे में आइए जानते हैं इस कंडीशन में सबसे पहले क्या करना चाहिए, कैसे आप अपना पैसा भी सुरक्षित रख सकते हैं और आपको आपका कार्ड भी वापस मिल सकता है.

यह भी पढ़ें- PNG गैस कनेक्शन कैसे लें? जानें सिलिंडर सस्ता होता है या गैस पाइपलाइन

एटीएम में कार्ड क्यों फंस जाता है?

  • एटीएम मशीन में कार्ड फंसने के कई कारण हो सकते हैं. जैसे- 
  • कई बार मशीन में तकनीकी खराबी या नेटवर्क की समस्या की वजह से ऐसा हो जाता है. 
  • इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति बार-बार गलत पिन डाल देता है, तो सुरक्षा के कारण मशीन कार्ड को अपने अंदर रोक सकती है. 
  • कई बार लोग ट्रांजैक्शन के बाद तुरंत कार्ड नहीं निकालते, तब भी मशीन कार्ड को अपने अंदर खींच लेती है. 
  • बिजली जाने या सिस्टम में गड़बड़ी होने पर भी कार्ड फंस सकता है.
कार्ड फंस जाए तो सबसे पहले क्या करें?

अगर आपका कार्ड मशीन में फंस जाए, तो सबसे पहले घबराएं नहीं. मशीन को खींचने या जोर लगाने की कोशिश बिल्कुल न करें. इससे कार्ड और अंदर जा सकता है या टूट भी सकता है. 

सबसे सही तरीका यह है कि तुरंत अपने बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर फोन करें. बैंक को बताएं कि किस एटीएम में और किस समय आपका कार्ड फंसा है. एटीएम मशीन पर एक नंबर लिखा होता है, जिसे एटीएम आईडी कहते हैं. अगर हो सके तो वह नंबर भी नोट करके बैंक को बताएं.

कार्ड को ब्लॉक कर दें

सुरक्षा के लिए बेहतर है कि आप अपने कार्ड को तुरंत ब्लॉक या हॉटलिस्ट करवा दें. ऐसा करने के बाद उस कार्ड से कोई भी पैसे नहीं निकाल सकता. इससे आपका बैंक बैलेंस सुरक्षित रहता है.

Advertisement
बैंक आपको क्या ऑप्शन देता है?

जब आप बैंक से संपर्क करते हैं तो बैंक आमतौर पर दो ऑप्शन देता है. पहला यह कि आप अपने पुराने कार्ड को बंद करवा दें और नया डेबिट कार्ड बनवा लें. नया कार्ड आमतौर पर 7 से 10 दिनों में आपके घर भेज दिया जाता है. दूसरा विकल्प होता है कि आप अपने फंसे हुए कार्ड को वापस लेने का प्रोसेस शुरू करें.

फंसा हुआ कार्ड कैसे मिलेगा?

अगर आपका कार्ड उसी बैंक के एटीएम में फंसा है, जिसमें आपका खाता है, तो कार्ड जल्दी मिल सकता है. लेकिन अगर कार्ड किसी दूसरे बैंक के एटीएम में फंसा है, तो थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है.

Advertisement

आमतौर पर एटीएम मशीन की देखभाल करने वाली टीम मशीन खोलकर कार्ड निकालती है और उसे बैंक को दे देती है. इसके बाद बैंक आपको जानकारी देता है. कई बार आपको पहचान पत्र लेकर बैंक शाखा में जाकर कार्ड लेना पड़ता है.

यानी अगर एटीएम में कार्ड फंस जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है. बस तुरंत बैंक को सूचना दें और कार्ड ब्लॉक करवा दें. इससे आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा.
 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Kim Jong Un Missile | Iran Israel War | किम जोंग उन ने दागी मिसाइल हिल गई दुनिया | War
Topics mentioned in this article