दिल्ली में इस मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर हो गया 'सेवा तीर्थ' स्टेशन, सफर करते हैं तो जान लें जरूरी बात

Seva Teerth Metro Station: 'सेवा तीर्थ भवन' स्टेशन से प्रधानमंत्री कार्यालय थोड़ी ही दूरी पर है. बता दें, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नए पीएमओ का उद्घाटन किया. इस नई इमारत का नाम उन्होंने 'सेवा तीर्थ' रखा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सेवा तीर्थ भवन स्टेशन
PTI

Seva Teerth Metro Station: राजधानी दिल्ली में मयूर विहार फेस-1 के नाम बदलने के बाद, अब एक और मेट्रो स्टेशन का नाम भी बदल दिया गया है. दरअसल, अब उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम बदला गया है. यह स्टेशन अब से 'सेवा तीर्थ' स्टेशन के नाम से जाना जाएगा. जानकारी के लिए बता दें, कि प्रधानमंत्री कार्यालय के 'सेवा तीर्थ' में शिफ्ट होने के अगले दिन इस मेट्रो स्टेशन के नाम को बदला गया है. 

यह भी पढ़ें: Aadhaar Card में आपकी फोटो है धुंधली? ये रहा अपडेट कराने का आसान तरीका, जानिए कितनी लगती है फीस

क्यों बदला गया नाम?

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बीते शुक्रवार को घोषणा की थी कि दिल्ली में उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर 'सेवा तीर्थ' स्टेशन कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि नाम बदलने का मकसद स्टेशन की पहचान को 'सेवा तीर्थ भवन' से जुड़े बड़े विजन के साथ जोड़ना है, जो राजधानी के केंद्रीय प्रशासनिक क्षेत्र में एक प्रतीकात्मक बदलाव का संकेत है.

येलो लाइन पर है 'सेवा तीर्थ भवन स्टेशन'

मौजूदा उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की येलो लाइन पर स्थित है. सेंट्रल दिल्ली के बिल्कुल बीचों-बीच होने के कारण यह स्टेशन कई महत्वपूर्ण सरकारी दफ्तरों और बड़े प्रशासनिक भवनों को कनेक्ट करता है. साथ इसके आसपास कई अहम मंत्रालय और सरकारी कार्यालय मौजूद हैं, जिसकी वजह से इस स्टेशन का नाम बदलने का मुद्दा भी खास महत्व रखता है. साथ ही यहां रोज बड़ी संख्या में सरकारी अधिकारी, कर्मचारी और विजिटर्स आते-जाते हैं.

थोड़ी दूर पर है प्रधानमंत्री कार्यालय

'सेवा तीर्थ' स्टेशन से प्रधानमंत्री कार्यालय थोड़ी ही दूरी पर है. बता दें, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नए पीएमओ का उद्घाटन किया. इस नई इमारत का नाम उन्होंने ‘सेवा तीर्थ' रखा  है. इसमें प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय हैं, जो पहले अलग-अलग स्थानों पर थे. इसके अलावा सेवा तीर्थ की इस बिल्डिंग पर देवनागरी लिपि में 'नागरिक देवो भव' लिखा गया है. पीएम ने इस मौके पर कहा कि ये स्वतंत्र भारत की स्वतंत्र पहचान है.

Featured Video Of The Day
Mumbai News: भयानक हादसा, भरभराकर गिरा मेट्रो का पिलर, कई लोग घायल! | Metro Piller Collapsed #NDTV
Topics mentioned in this article