Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (AERA) ने नोएडा एयरपोर्ट से होने वाले ऑपरेशन्स के लिए नई दरों को मंजूरी दे दी है. इससे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मुकाबले अब कम यूजर डेवलपमेंट फीस देनी होगी. साथ ही इससे फ्लाइट के टिकट भी सस्ते हो गए हैं. ऐसे में अगर आप समर वैकेशन में नोएडा से कहीं जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए राहत भरी हो सकती है. आइए जानते हैं नई यूजर डेवलपमेंट फीस और टिकट की कीमतों के बारे में...
यह भी पढ़ें: एसी में गैस खत्म हो गई कैसे पता चलता है? एसी गैस खत्म की जांच इस तरह करें घर पर
कितनी होगी नई यूजर डेवलपमेंट फीस?
AERA की नई गाइडलाइंस के मुताबिक, नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले घरेलू यात्रियों के लिए 490 रुपये और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 980 रुपये का शुल्क तय किया गया है. इसके अलावा नोएडा आने वाले यात्रियों के लिए घरेलू शुल्क 210 रुपये और अंतरराष्ट्रीय शुल्क 420 रुपये रखा गया है. ये फीस 31 मार्च 2027 तक रहेगी. इसके बाद यानी 1 अप्रैल 2027 से शुल्क बढ़ाया जाएगा जिससे डोमेस्टिक डिपार्टचर फीस 541 रुपये और अंतरराष्ट्रीय फीस 1083 रुपये पहुंच जाएगी.
अकासा एयर की टिकट हुई सस्ती
अकासा एयर ने नोएडा एयरपोर्ट से उड़ाने भरने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है. बता दें, कि 11 मई को 16 जून की नोएडा से बेंगलुरु की टिकट 8,532 रुपये में मिल रही थी. लेकिन 12 मई को कीमत को घटाकर 6,500 रुपये कर दिया गया. इसके अलावा दिल्ली से बेंगलुरु का टिकट अभी भी 6998 रुपये का है. वहीं, नोएडा से नवी मुंबई का टिकट पहले 6,505 रुपये का था. इसकी कीमत घटाकर अब 4,998 रुपये कर दी गई है. जबकि दिल्ली से नवी मुंबई की टिकट की कीमक 5,499 रुपये है.
इंडिगो ने भी घटाया किराया
इसके बाद इंडिगो ने भी अपनी टिकट की कीमतों को कम किया है. बता दें, कि पहले नोएडा से लखनऊ का टिकट 4,981 रुपये था. वहीं, इसकी कीमत घटाकर अब 3,394 रुपये कर दी गई है. बेंगलुरु रूट की बात करें तो 15 जून 2026 के लिए नोएडा से बेंगलुरु की टिकट 9,687 रुपये की है. वहीं, दिल्ली से बेंगलुरू की टिकट 8,910 रुपये की है.














