आज से दौड़ेगी Udaipur - Asarva Vande Bharat Train, जानिए टिकट की कीमत से लेकर स्पीड तक, सभी जरूरी डिटेल्स

Udaipur-Asarva Vande Bharat Train Details: आज उदयपुर–असरवा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन होने जा रहा है. यह नई सेमी-हाईस्पीड ट्रेन राजस्थान के उदयपुर शहर को गुजरात के असरवा से जोड़ेगी. इसके शुरू होने से दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रा समय भी कम हो जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
उदयपुर–असरवा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

Ahmedabad-Udaipur Vande Bharat: आज उदयपुर–असरवा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन होने जा रहा है. यह नई सेमी-हाईस्पीड ट्रेन राजस्थान के उदयपुर शहर को गुजरात के असरवा से जोड़ेगी. इसके शुरू होने से दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रा समय भी कम हो जाएगा. जानकारी के लिए बता दें, कि उदयपुर सिटी–असरवा–उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस को चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) ने डिजाइन और तैयार किया है. इस ट्रेन का संचालन और देखभाल नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे (NWR) जोन द्वारा किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: भारत की पहली अंडरवाटर ट्विन ट्यूब रोड-रेल टनल को मंजूरी, चीन की बढ़ेगी टेंशन, जानिए नॉर्थईस्ट कनेक्टिविटी को कैसे बदल सकता है ये प्रोजेक्ट

क्या होगी वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग?

उदयपुर–असरवा वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी पहली यात्रा ट्रेन नंबर 09663 के रूप में शुरू करेगी. यह ट्रेन उदयपुर सिटी से दोपहर 12:25 बजे चलेगी और असरवा (अहमदाबाद) में शाम 5:15 बजे पहुंचेगी. उद्घाटन यात्रा के लिए ट्रेन में 7 AC चेयर कार कोच और 1 एक्जीक्यूटिव AC चेयर कार कोच लगाए गए हैं. साथ ही यह ट्रेन जावर, डूंगरपुर और हिम्मतनगर स्टेशन पर रुकेगी.

18 फरवरी से शुरू होगी नियमित सेवा

उदयपुर–असरवा वंदे भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा 18 फरवरी से शुरू होगी. ट्रेन नंबर 26964, असरवा–उदयपुर सिटी वंदे भारत, असरवा से शाम 5:45 बजे चलेगी और रात 10:00 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी. यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर हर दिन चलेगी. वहीं ट्रेन नंबर 26963, उदयपुर सिटी–असरवा वंदे भारत, उदयपुर सिटी से सुबह 6:10 बजे रवाना होगी और सुबह 10:25 बजे असरवा पहुंचेगी. यह ट्रेन भी मंगलवार को छोड़कर हर दिन चलेगी.

कितने स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन?

उदयपुर और असरवा के बीच ट्रेन नंबर 26963/26964 तीन स्टेशनों- जावर, डूंगरपुर और हिम्मतनगर पर रुकेगी. इस वंदे भारत ट्रेन में कुल 7 एसी चेयर कार और 1 एक्जीक्यूटिव एसी चेयर कार कोच होंगे, जिनमें यात्रियों को आरामदायक और एडवांस सुविधाएं मिलेंगी.

कितना होगा किराया?

उदयपुर सिटी और असरवा के बीच यात्रा करने पर एसी चेयर कार का किराया 900 रुपये है, जबकि एक्जीक्यूटिव चेयर कार में यात्रा करने के लिए टिकट कीमत 1680 रुपये रखी गई है

क्या होगी ट्रेन की स्पीड?

उदयपुर–असरवा (अहमदाबाद) वंदे भारत एक्सप्रेस 296 किलोमीटर की दूरी को 4 घंटे 15 मिनट में पूरा करेगी. यह ट्रेन BEML द्वारा, चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) की तकनीक का उपयोग करके विकसित की गई है. ट्रेन को मैक्सिमम 180 किमी प्रति घंटे की गति से चलने के लिए डिजाइन किया गया है, हालांकि इसकी स्पीड ट्रैक की बनावट, रास्ते में होने वाले स्टॉप और सेक्शन में चल रहे मेंटेनेंस कार्यों पर निर्भर करती है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Police Farmer Fight Viral Video: गाजियाबाद में खेतों में पुलिस-किसान भिड़ंत! लाठियां बरसीं | VIRAL
Topics mentioned in this article