गुरुग्राम-नोएडा का सफर अब और भी होगा तेज, बनेंगे एक्सप्रेसवे, रिंग रोड और टनल, जेवर एयरपोर्ट से दिल्ली IGI एयरपोर्ट पहुंचना भी होगा आसान

Delhi Expressway Projects: गुरुग्राम से नोएडा सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है. केंद्र सरकार ने करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये की बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर योजना बनाई है. इस योजना के तहत नए एक्सप्रेसवे, रिंग रोड, टनल, फ्लाईओवर और एयरपोर्ट से बेहतर कनेक्टिविटी जैसे कई प्रोजेक्ट बनाए जाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Delhi Expressway Projects
file photo

Delhi Expressway Projects: दिल्ली-एनसीआर में रोजाना सफर करने वालों के लिए राहत भरी खबर है. केंद्र सरकार ने करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये की बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर योजना बनाई है. इस योजना के तहत नए एक्सप्रेसवे, रिंग रोड, टनल, फ्लाईओवर और एयरपोर्ट से बेहतर कनेक्टिविटी जैसे कई प्रोजेक्ट बनाए जाएंगे. इसका मकसद दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद और आसपास के शहरों में ट्रैफिक को कम करना और सफर को आसान बनाना है.

योजना के मुताबिक, करीब 87,000 करोड़ रुपये की लागत से 1,850 किमी सड़क प्रोजेक्ट पहले ही पूरे हो चुके हैं. करीब 13,000 करोड़ रुपये के 225 किमी प्रोजेक्ट अभी बन रहे हैं और लगभग 190 किमी के नए प्रोजेक्ट भी आने वाले हैं, जिनमें 34,500 करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश होगा. यह योजना सिर्फ सड़कें बनाने तक सीमित नहीं है. इसका बड़ा लक्ष्य एक आधुनिक और बेहतर ट्रांसपोर्ट सिस्टम तैयार करना है, जिससे लोगों का समय बचे, प्रदूषण कम हो, ईंधन की बचत हो और पूरे NCR क्षेत्र का विकास तेजी से हो सके.

  • ट्रैफिक जाम कम करना
  • प्रदूषण और ईंधन की खपत घटाना
  • माल ढुलाई (लॉजिस्टिक्स) को बेहतर बनाना
  • अलग-अलग शहरों की कनेक्टिविटी बढ़ाना
  • रोज की यात्रा को तेज और आसान बनाना

नई टनल और एलिवेटेड रोड से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

शिव मूर्ति से नेल्सन मंडेला मार्ग तक 8 किलोमीटर लंबी टनल बनाने की योजना है, जिसकी लागत करीब 7,000 करोड़ रुपये होगी. इससे द्वारका एक्सप्रेसवे से वसंत कुंज और साउथ दिल्ली तक बिना सिग्नल के सफर संभव होगा. महिपालपुर, रंगपुरी और धौला कुआं जैसे व्यस्त इलाकों में जाम कम होगा और गुरुग्राम से एयरपोर्ट पहुंचना आसान होगा. इसके अलावा, AIIMS से महिपालपुर होते हुए गुरुग्राम तक 20 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की योजना है. यह सड़क AIIMS, INA, हौज खास, वसंत कुंज और गुरुग्राम को जोड़ेगी और सफर बिना ट्रैफिक सिग्नल के होगा. इससे दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर दबाव भी कम होगा और नोएडा-गाजियाबाद की तरफ जाना भी आसान बनेगा.

यह भी पढ़ें:- ऑक्सीजन सिस्टम, सीपीआर उपकरण, वेंटिलेशन और स्ट्रेचर, 1 अक्टूबर से एम्बुलेंस में मिलेंगी ये सुविधा, जानिए क्या हैं नए नियम

Advertisement

Jewar एयरपोर्ट लिंक से दो एयरपोर्ट जुड़ेंगे

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) और दिल्ली के IGI एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए 32 किलोमीटर लंबा नया कॉरिडोर बनाया जा रहा है, जिसकी लागत करीब 3,700 करोड़ रुपये है. इससे नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और द्वारका एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी बेहतर होगी. साथ ही धौला कुआं पर ट्रैफिक कम होगा और NCR के लोगों के लिए एयरपोर्ट तक पहुंचना आसान हो जाएगा.

Featured Video Of The Day
Hamza Burhan Killed: आतंकी हमजा बुरहान के जनाजे में दिखा मोस्ट वांटेंड टेररिस्ट सैयद सलाहुद्दीन
Topics mentioned in this article