Indian Railways Luggage Policy: ट्रेन में लिमिट से ज्यादा लगेज ले जाना जेब पर पड़ेगा भारी, जानिए किस कोच में ले जा सकते हैं कितना सामान

Indian Railways Luggage Policy: ट्रेन यात्रा के दौरान हम अक्सर घर का पूरा सामान साथ ले जाने की कोशिश करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेलवे ने सामान यानी लगेज ले जाने की एक सीमा तय कर रखी है?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Indian Railways luggage limit
file photo

Indian Railways Luggage Policy: सफर करते समय अक्सर लोग सोचते हैं कि अतिरिक्त सामान पर जुर्माना सिर्फ हवाई यात्रा में ही लगता है. हम सभी जानते हैं कि फ्लाइट में तय वजन से ज्यादा सामान होने पर अतिरिक्त पैसे देने पड़ते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि रेलवे में भी बिल्कुल ऐसा ही नियम लागू होता है. आज भी कई यात्री इस नियम से अनजान हैं. अगर आप ट्रेन से यात्रा करते समय तय सीमा से ज्यादा वजन का सामान साथ ले जाते हैं, तो आपको भी भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है. इसलिए ट्रेन यात्रा पर निकलने से पहले अपने सामान के वजन और आकार पर जरूर ध्यान दें. अगर आप तय नियमों का पालन नहीं करेंगे, तो यात्रा के दौरान आपको अतिरिक्त पैसे चुकाने पड़ सकते हैं.

ट्रेन में किनता सामान ले जा सकते हैं?

ट्रेन यात्रा के दौरान हम अक्सर घर का पूरा सामान साथ ले जाने की कोशिश करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेलवे ने सामान (लगेज) ले जाने की एक सीमा तय कर रखी है? दरअसल, आपके टिकट की श्रेणी (क्लास) के अनुसार यह तय होता है कि आप कितना वजन बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के ले सकते हैं. रेलवे में हर क्लास के लिए अलग‑अलग मुफ्त सामान ले जाने की सीमा तय है.

क्लास के अनुसार सामान ले जाने की सीमा

  • एसी फर्स्ट क्लास (1A)- 70 किलो
  • एसी सेकंड टियर (2A)- 50 किलो
  • एसी थर्ड टियर / स्लीपर (3A/SL)- 40 किलो
  • सेकंड सिटिंग (2S)- 35 किलो

मतलब यह है कि अगर आप तय सीमा से ज्यादा सामान ले जाते हैं, तो आपको जुर्माना देना पड़ सकता है, हालांकि तय अधिकतम सीमा तक सामान ले जाने की अनुमति होती है. इसलिए ट्रेन से सफर करने से पहले अपने सामान का वजन और अपनी टिकट क्लास जरूर जांच लें, ताकि परेशानी से बचा जा सके.

Advertisement

फ्री सीमा- इसका मतलब है वह वजन, जितना सामान आप बिना कोई अतिरिक्त पैसा दिए ले जा सकते हैं. इस सीमा के अंदर होने पर आपको बस अपना सामान उठाकर सीट के नीचे या तय जगह पर रखना होता है.

मामूली अतिरिक्त सीमा- रेलवे फ्री सीमा से थोड़ा ज्यादा सामान ले जाने की छूट देता है. अगर आपका सामान तय सीमा से थोड़ा ही ज्यादा है जैसे स्लीपर क्लास में 40 किलो की जगह 50 किलो, तो जुर्माना नहीं लगेगा. आपको बस अतिरिक्त वजन का थोड़ा सा शुल्क देना होगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें:- Barrier-Free Toll Plaza: टोल प्लाजा पर अब नहीं रुकेंगी गाड़ियां! देश में पहली बार शुरू हुआ बैरियर-लेस फ्री फ्लो टोल सिस्टम

अधिकतम सीमा- इस सीमा से ज्यादा सामान यात्रियों वाले डिब्बे में ले जाना बिल्कुल मना है. अगर आपका सामान इस अधिकतम वजन से ज्यादा है, तो उसे ब्रेक वैन (लगेज वैन) में अलग से बुक कराना जरूरी होगा.

Featured Video Of The Day
Bhabanipur strong room Protest: भवानीपुर स्ट्रॉन्गरूम में क्या हुआ था? खुल गई कहानी
Topics mentioned in this article