TATA Launches New Pension Plan: टाटा का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जानिए किसको और कैसे मिलेगा फायदा

TATA Launches New Pension Plan: जरा सोचिए, आपके पास एक ऐसा प्लान हो जो आपको जीवन भर नियमित आय दे और साथ ही मार्केट में होने वाली बढ़त का फायदा भी पहुंचाए. इसी सोच के साथ Tata AIA Life Insurance ने Shubh Flexi Pension Plan शुरू किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
टाटा का नया पेंशन प्लान लॉन्च
file photo

TATA Launches New Pension Plan: किसी नौकरी करने वाले व्यक्ति के लिए रिटायरमेंट फंड बहुत जरूरी सहारा होता है. आज के समय में रिटायरमेंट का मतलब सिर्फ नौकरी छोड़ना नहीं है, बल्कि वह लाइफस्टाइल जारी रखना है, जो आपने वर्षों की मेहनत से बनाया है. अक्सर लोग रोजमर्रा के खर्चों के लिए तो बचत करते हैं, लेकिन भविष्य में बढ़ती महंगाई और हेल्थकेयर के बारे में सोचकर प्लानिंग नहीं करते. इसलिए पेंशन प्लान बनाना बहुत महत्वपूर्ण है, ताकि रिटायरमेंट के बाद भी आपकी जरूरतें आराम से पूरी हो सकें.

यह भी पढ़ें:- FD से भी ज्यादा रिटर्न देती हैं ये सरकारी स्कीम, यहां जानिए टॉप इन्वेस्टमेंट ऑप्शन

शुभ फ्लेक्सी पेंशन प्लान

जरा सोचिए, आपके पास एक ऐसा प्लान हो जो आपको जीवन भर नियमित आय दे और साथ ही मार्केट में होने वाली बढ़त का फायदा भी पहुंचाए. इसी सोच के साथ Tata AIA Life Insurance ने Shubh Flexi Pension Plan शुरू किया है. यह प्लान उन लोगों के लिए बढ़िया है, जो रिटायरमेंट के बाद भी आरामदायक और शानदार जीवन जीना चाहते हैं.

इस प्लान की खासियत क्या है?

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह आपको शेयर बाजार (इक्विटी) में निवेश करने का विकल्प देता है. इसमें आपकी पेंशन का कुछ हिस्सा Nifty 50 के प्रदर्शन के हिसाब से जुड़ा होता है. आप अपनी पेंशन का 40% तक हिस्सा इक्विटी में लगा सकते हैं. इससे लंबे समय में आपको ऐसे रिटर्न मिल सकते हैं, जो महंगाई से ज्यादा हो सकते हैं.

कौन इस प्लान में निवेश कर सकता है?

इस प्लान में 35 साल की उम्र से निवेश शुरू किया जा सकता है. यह उन युवाओं के लिए भी अच्छा है, जो FIRE (Financial Independence, Retire Early) की सोच रखते हैं. इसके अलावा इसमें दो तरह के विकल्प मिलते हैं. एक Immediate Annuity, इसमें निवेश करते ही पेंशन मिलना शुरू हो जाती है और दूसरा Deferred Annuity, इसमें आप कुछ सालों तक पैसा बढ़ने देते हैं और बाद में पेंशन लेते हैं.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Donald Trump चुनेंगे ईरान का नया Supreme Leader? | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article