Srinagar Jammu Vande Bharat: 2 मई से जम्मू तवी तक चलेगी वंदे भारत, जानिए रूट, टाइमिंग और सुविधाएं

Srinagar Jammu Vande Bharat: हाई‑स्पीड जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन अब जम्मू तवी तक चलेगी. पहले यह ट्रेन सिर्फ श्रीनगर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक चलती थी. अब यह ट्रेन सीधे जम्मू तवी तक चलेगी, जो इस क्षेत्र का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Srinagar Jammu Vande Bharat
file photo

Srinagar Jammu Vande Bharat: भारत की हाई‑स्पीड जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को बड़ा अपग्रेड मिलने जा रहा है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल 2026 को जम्मू तवी से इस विस्तारित सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे. पहले यह ट्रेन सिर्फ श्रीनगर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक चलती थी. अब यह ट्रेन सीधे जम्मू तवी तक चलेगी, जो इस क्षेत्र का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन है. इसके साथ ही यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए ट्रेन के डिब्बों की संख्या 8 से बढ़ाकर 20 कर दी गई है. नियमित सेवा 2 मई से शुरू होगी, जिससे तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, व्यापारियों और रोजाना सफर करने वालों को काफी सुविधा मिलेगी.

जम्मू तवी-श्रीनगर वंदे भारत रूट और टाइमिंग

जम्मू तवी-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन 266 किलोमीटर के रूट पर हफ्ते में छह दिन दो जोड़ी ट्रेनों के साथ चलेगी. अब यात्रियों को दोनों दिशाओं से सुबह और दोपहर, दोनों समय में सफर करने का विकल्प मिलेगा.

  • ट्रेन 26401- जम्मू तवी (सुबह 6:20) - श्रीनगर (11:10), मंगलवार को छोड़कर
  • ट्रेन 26402- श्रीनगर (दोपहर 2:00) - जम्मू तवी (शाम 6:50)
  • ट्रेन 26404- श्रीनगर (सुबह 8:00) - जम्मू तवी (12:40), बुधवार को छोड़कर
  • ट्रेन 26403- जम्मू तवी (दोपहर 1:20) - श्रीनगर (शाम 6:00)

अब कटरा में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं

पहले यात्रियों को कटरा में ट्रेन बदलनी पड़ती थी, लेकिन अब यह झंझट खत्म हो गया है. वैष्णो देवी जाने वाले यात्री या अमरनाथ यात्रा के साथ अपनी यात्रा जोड़ने वाले श्रद्धालु अब एक ही ट्रेन में पूरा सफर कर सकेंगे. पर्यटक जम्मू में उतरकर सीधे श्रीनगर तक रेल यात्रा कर पाएंगे, बिना सड़क मार्ग अपनाए. इसका फायदा छात्रों, सरकारी कर्मचारियों और मरीजों को भी होगा, जो बार‑बार जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रा करते हैं.

यह भी पढ़ें:- Indian Railway: अब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट नहीं होगी एंट्री, एक्सेस कंट्रोल सिस्टम लागू, लगाए जा रहे टर्नस्टाइल गेट

Advertisement
सर्दी और ज्यादा भीड़ के लिए खास तौर पर तैयार

वंदे भारत ट्रेन को खराब मौसम को ध्यान में रखकर बनाया गया है. यह माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी चल सकती है. ट्रेन में हीटिंग सिस्टम और मौसम से बचाने वाली आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं. जब बर्फबारी की वजह से सड़कें बंद हो जाती हैं, तब रेल यात्रा सबसे भरोसेमंद साधन बन जाती है. ट्रेन में अब 20 कोच होने से यात्रियों की संख्या पहले से कहीं ज्यादा हो गई है. इससे पर्यटन और तीर्थ यात्रा के मौसम में वेटिंग लिस्ट कम होगी.

Featured Video Of The Day
Bengal Exit Poll: ऐतिहासिक Voting के बीच MATRIZE EXIT POLL का बड़ा खुलासा! | Mamata Banerjee