चांदी खरीदने जा रहे हैं तो इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना हो सकता है भारी नुकसान

Silver Buying Tips: अगर आप चांदी खरीदने जा रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, ताकि आप ठगी या नुकसान से बच सकें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चांदी खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

Silver Buying Tips: हमारे देश में चांदी की खरीदारी का अपना अलग ही महत्व है. शादी-ब्याह, त्योहार, पूजा-पाठ या फिर गहनों और बर्तनों के रूप में चांदी को शुभ माना जाता है. सोने के मुकाबले चांदी सस्ती होती है, इसलिए आम लोग इसकी खरीद ज्यादा करते हैं. हाल ही में चांदी की कीमतों में गिरावट आई है और वेडिंग सीजन भी चल रहा है, ऐसे में बाजार में चांदी की मांग बढ़ना तय है. लेकिन अगर आप चांदी खरीदने जा रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, ताकि आप ठगी या नुकसान से बच सकें.

परिवार के सदस्य की मृत्यु के बाद आधार डीएक्टिवेट करना क्यों जरूरी है? जान लें इसका आसान प्रोसेस

चांदी खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

हॉलमार्क जरूर जांचें

जिस तरह सोना खरीदते समय हॉलमार्क देखा जाता है, उसी तरह चांदी में भी BIS हॉलमार्क बेहद जरूरी है. यह चांदी की शुद्धता की पहचान होता है. भले ही चांदी में हॉलमार्क कई बार ऑप्शनल होता है, लेकिन कोशिश करें कि हॉलमार्क वाली चांदी ही खरीदें. इससे आपको उसकी क्वालिटी को लेकर भरोसा रहेगा.

चांदी का ग्रेड समझें

चांदी खरीदते समय सिर्फ वजन और डिजाइन ही नहीं, बल्कि उसके ग्रेड पर भी ध्यान दें. 9999 और 9995 ग्रेड की चांदी सबसे शुद्ध मानी जाती है, जो सिक्कों, छड़ों और बर्तनों के लिए सही होती है. वहीं, गहनों के लिए 990 या 925 ग्रेड की चांदी ज्यादा बेहतर रहती है. 925 चांदी को स्टर्लिंग सिल्वर कहा जाता है, जिसमें 92.5% शुद्ध चांदी होती है.

मेकिंग चार्ज पहले पूछ लें

अगर आप चांदी के गहने खरीद रहे हैं, तो मेकिंग चार्ज जरूर समझ लें. हर ज्वेलर का मेकिंग चार्ज अलग हो सकता है. बेहतर रहेगा कि एक-दो दुकानों की बजाय कई जगहों पर रेट पूछकर तुलना करें. इससे आपको सही कीमत का अंदाजा लगेगा और ज्यादा पैसे देने से बचेंगे.

Advertisement
जर्मन सिल्वर से रहें सावधान

आजकल बाजार में जर्मन सिल्वर के नाम पर काफी चीजें बिक रही हैं, लेकिन यह असली चांदी नहीं होती. कई बार यह तांबे या पीतल जैसी धातु पर चांदी की पॉलिश होती है. नाम से धोखा न खाएं और साफ तौर पर पूछ लें कि जो आप खरीद रहे हैं, वह शुद्ध चांदी है या नहीं.

पक्का बिल लेना न भूलें

इन सब से अलग चांदी खरीदते वक्त पक्का बिल लेना बहुत जरूरी है. कुछ लोग सस्ता पड़ने के लालच में कच्चा बिल ले लेते हैं, लेकिन आगे चलकर बेचने या बदलने में दिक्कत आती है. पक्का बिल होने से आपका पैसा और भरोसा दोनों सुरक्षित रहते हैं.

Advertisement

इस तरह अगर आप इन पांच बातों का ध्यान रखेंगे, तो चांदी की खरीदारी समझदारी से कर पाएंगे और किसी भी तरह के नुकसान से बचेंगे.
 

Featured Video Of The Day
Donald Trump के दावों पर US Intelligence Report का बड़ा पर्दाफाश, Iran Nuclear Program सच
Topics mentioned in this article